{"_id":"5ffc1baa6fa6cd1a686a0228","slug":"indian-coast-guard-rescues-11-fishermen-new-mangaluru-tamil-nadu-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका में सिलेंडर विस्फोट: मंगलुरु तट से तमिलनाडु के 11 मछुआरों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौका में सिलेंडर विस्फोट: मंगलुरु तट से तमिलनाडु के 11 मछुआरों को बचाया गया
Mon, 11 Jan 2021 03:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, मंगलुरु
पीटीआई, मंगलुरु
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
नौका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में मंगलुरु के तटीय क्षेत्र में रविवार को मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एक नौका में सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस दौरान नौका में मौजूद कई मछुआरों की जान पर बन आई। तभी भारतीय तटरक्षक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से नौका में फंसे मछुआरों की जान बचा ली गई।
विज्ञापन
Indian Coast Guard (ICG) rescues 11 fishermen, 140 nautical miles West off New Mangaluru, after their (fishermen's) fishing boat caught fire due to the explosion of a cylinder onboard: ICG pic.twitter.com/Oj0CB16Mqb
— ANI (@ANI) January 11, 2021
विज्ञापन
तमिलनाडु से आई नौका पर रखा सिलेंडर उस वक्त फट गया, जब यह न्यू मंगलोर बंदरगाह से पश्चिम की ओर करीब 140 समुद्री मील दूर थी। नौका पर सवार लोगों ने तत्काल तटरक्षक से संपर्क किया। मछुआरों की मदद के लिए तटरक्षक के दो गश्ती पोत पहुंचे।
विज्ञापन
रविवार तड़के समुद्र के ऊपर गश्त कर रहे एक डोर्नियर विमान को भी तेजी से नौका का पता लगाने के लिए इलाके में भेजा गया। अधिकारियों ने न केवल नौका का पता लगाया बल्कि खतरे में फंसे मछुआरों के साथ संपर्क भी स्थापित किया और तत्काल पहुंचकर उनकी जान बचाई।
तब तक आईसीजीएस सचेत और सुजीत जहाज मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायलों को निकालकर चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गयी। मछुआरों को शाम तक न्यू मंगलोर बंदरगाह पर लाया गया। घटना में 36 प्रतिशत तक जल गए एक मछुआरे को यहां सरकारी वेनलॉक अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य सभी मछुआरे सुरक्षित हैं।