फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard has rescued all 22 crew members from distressed merchant vessel MT Global King

Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को किया रेस्क्यू, पोरबंदर से चलाया था अभियान

Wed, 06 Jul 2022 09:49 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, पोरबंदर
अमर उजाला ब्यूरो, पोरबंदर Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 09:49 PM IST
सार

रेस्क्यू किए गए दल में 1 पाकिस्तानी और 1 श्रीलंकाई नागरिक के साथ 20 भारतीय शामिल हैं। बचाए गए व्यक्तियों को आईसीजी जहाजों और हेलिकॉप्टरों द्वारा पोरबंदर बंदरगाह लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Coast Guard has rescued all 22 crew members from distressed merchant vessel MT Global King
संकट में फंसे व्यापारी जहाज के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया रेस्क्यू अभियान - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को संकटग्रस्त व्यापारी जहाज एमटी ग्लोबल किंग आई से रेस्क्यू कर लिया है। समुद्र में 93 समुद्री मील की दूरी पर बचाव अभियान चलाने के लिए पोरबंदर से आईसीजी जहाजों और एएलएच ध्रुव को लॉन्च किया गया था। आईसीजी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 



रेस्क्यू किए गए दल में 1 पाकिस्तानी और 1 श्रीलंकाई नागरिक के साथ 20 भारतीय शामिल हैं। बचाए गए व्यक्तियों को आईसीजी जहाजों और हेलिकॉप्टरों द्वारा पोरबंदर बंदरगाह लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर तटरक्षक बल को डूबते व्यापारिक जहाज ग्लोबल किंग-1 के बारे में एक आपदा चेतावनी मिली। जहाज कथित तौर पर पोरबंदर तट से 185 किमी दूर था। तटरक्षक बल ने तुरंत जवाब दिया और सभी को सतर्क कर दिया। खोज और बचाव अभियान में एक डोर्नियर विमान और स्वदेश निर्मित दोहरे इंजन वाले उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर शामिल थे।


तटरक्षक बल के मुताबिक, उस समय खराब मौसम के बावजूद स्थिति का आकलन करने और आसपास के जहाजों को सूचना देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के हवाई स्टेशन पोरबंदर से डोर्नियर विमान भेजा गया। डोर्नियर ने क्षेत्र में पहुंचने पर चालक दल के लिए एक ‘लाइफ राफ्ट’ गिराया। समुद्र में पहले से ही मौजूद आईसीजी पोत शूर को भी तुरंत क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed