फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard Gujarat ATS seized 300 Kg narcotics worth Rs 1800 Cr off IMBL near Gujarat coast

Gujarat: आईसीजी और एटीएस को देखते ही समुद्र में 300 KG मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, कीमत 1800 करोड़ आंकी गई

Mon, 14 Apr 2025 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Apr 2025 09:33 AM IST
सार

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते और तटरक्षक बल ने 1,800 करोड़ रुपये कीमत की 300 किलोग्राम नशीली दवाएं जब्त की हैं। इसे तस्करों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पार करने से पहले अरब सागर में फेंक दिया था। आशंका जताई जा रही है कि नशीली दवाएं मेथमफेटामाइन हो सकती है।

विज्ञापन
Indian Coast Guard Gujarat ATS seized 300 Kg narcotics worth Rs 1800 Cr off IMBL near Gujarat coast
तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल को शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ी सफलता हाथ लगी। इस दौरान 1800 करोड़ रुपये की कीमत के 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए। दरअसल, आईसीजी ने 12-13 अप्रैल की रात को गुजरात एटीएस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान आईसीजी और एटीएस की टीम ने गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से 1800 करोड़ रुपये मूल्य के 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए। तटरक्षक बल के जहाज को देखते ही तस्करों ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ को समुद्र में ही फेंक दिया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पार भाग गए। समुद्र से मादक पदार्थ बरामद किया गया और आगे की जांच के लिए ATS को सौंप दिया गया। यह मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मजबूत अंतर-एजेंसी तालमेल का की एक बेहतरीन उदाहरण है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद कार्रवाई
विज्ञापन


पहले पूरे मामले को समझते हैं...
दरअसल, गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते और तटरक्षक बल ने 1,800 करोड़ रुपये मूल्य की 300 किलोग्राम नशीली दवाएं जब्त कीं। इसे तस्करों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पार करने से पहले अरब सागर में फेंक दिया था। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री मेथमफेटामाइन हो सकती है। इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आजादी के बाद का बिहार-2: 1972 में लौटा एक पार्टी के CM का दौर, एक छात्र आंदोलन ने रखी कांग्रेस के पतन की नींव

कैसे लगी भनक?
गुजरात एटीएस से मिली सूचना के आधार पर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) से एक आईसीजी जहाज को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास समुद्र में उस क्षेत्र की ओर मोड़ दिया गया, जहां एक संदिग्ध नाव की मौजूदगी का पता चला। आईसीजी जहाज ने रात के अंधेरे के बावजूद एक संदिग्ध नाव की पहचान की। जहाज के आने का पता लगते ही संदिग्ध नाव ने आईएमबीएल की ओर भागने से पहले अपने मादक पदार्थों की खेप को समुद्र में फेंक दिया। सतर्क आईसीजी जहाज ने संदिग्ध नाव का पीछा करते हुए फेंकी गई खेप को बरामद करने के लिए तुरंत अपनी समुद्री नाव को तैनात किया। जब्त मादक पदार्थों को आगे की जांच के लिए आईसीजी जहाज से पोरबंदर लाया गया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed