फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard clashed with Pakistani ship that came to catch fishermen, chased for two hours

ICGS: पाकिस्तानी जहाज से भिड़ा भारतीय तटरक्षक बल, दो घंटे तक पीछा करने के बाद सात मछुआरों को बचाया

Mon, 18 Nov 2024 08:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 18 Nov 2024 08:06 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल को रविवार दोपहर नो-फिशिंग जोन (एनएफजेड) के पास काम कर रही एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से खतरे का संकेत मिला। इसके बाद बचाव अभियान पर जहाज अग्रिम को भेजा गया। जहाज अग्रिम ने दो घंटे तक पाकिस्तान के जहाज का पीछा किया।

विज्ञापन
Indian Coast Guard clashed with Pakistani ship that came to catch fishermen, chased for two hours
पाकिस्तान के जहाज से बचाए गए मछुआरों के साथ भारतीय तटरक्षक बल के जवान। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान-भारत की समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी जहाज ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा। इसकी सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के जहाज अग्रिम ने तत्काल कार्रवाई की। समुद्र में दो घंटे तक भारतीय जहाज ने पाकिस्तान के जहाज का पीछा किया। इसके बाद सात भारतीय मछुआरों को बचाया। 
विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल को रविवार दोपहर नो-फिशिंग जोन (एनएफजेड) के पास काम कर रही एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से खतरे का संकेत मिला। इसके बाद बचाव अभियान पर जहाज अग्रिम को भेजा गया। जहाज अग्रिम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे तक पाकिस्तान के जहाज का पीछा किया।


पाकिस्तान के जहाज पर तैनात अधिकारियों से कहा गया कि वह भारतीय मछुआरों को छोड़ दें। मगर पाकिस्तान का जहाज रुकने को तैयार नहीं था। काफी मशक्कत के बाद भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के जहाज नुसरत को रोका और मछुआरों को मुक्त कराया। आईसीटी जहाज सात मछुआरों को सुरक्षित रूप से वापस लाया। सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, सभी स्वस्थ हैं। हालांकि काल भैरव नाव टूटकर समुद्र में ही डूब गई। 

मामले में तटीय सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि हालांकि, भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव "काल भैरव" को घटना के दौरान क्षतिग्रस्त और डूब जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल ने तत्काल कार्रवाई की और मछुआरों को बचाया। सोमवार को सभी मछुआरों को जहाज से गुजरात के ओखा बंदरगाह पर लाया गया। अब पुलिस और तटरक्षक बल मछुआरों से पूछताछ कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed