फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard caught suspicious Myanmarese boat near Andaman, six people detained

तटरक्षक बल ने अंडमान के पास पकड़ी संदिग्ध नौका, छह लोग हिरासत में, नौसेना अलर्ट

Sun, 22 Dec 2019 11:31 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 22 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Indian Coast Guard caught suspicious Myanmarese boat near Andaman, six people detained
संदिग्ध नौका - फोटो : ANI

भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान द्वीप के पास संदिग्ध गतिविधि कर रही म्यांमार की एक नौका को पकड़ा है। इस नौका पर सवार छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया एजेंसियां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तटरक्षक बल ने लिटिल अंडमान द्वीप के पास एक बोट को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा। जिसके बाद से हरकत में आई तटरक्षक बल की आईसीजी अरुणा आसफ अली पोत ने इस नौका को पकड़ लिया। इसमें सवार छह लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


रविवार को संदिग्ध नौका को इसमें सवार लोगों के साथ पोर्ट ब्लेयर लाया गया है। जहां इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

अंडमान- निकोबार के पास विदेशी पोतों के आवागमन से नौसेना अलर्ट
भारतीय नौसेना सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अंडमान-निकोबार द्वीप के पास विदेशी नौकाओं की संदिग्ध गतिविधियों के बढ़ने से अलर्ट हो गई है। नौसेना की कई पेट्रोलिंग बोट ने इलाके में गश्त तेज कर दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नौसेना ने चीन के एक अनुसंधान पोत शी यान 1 को संदिग्ध गतिविधियां करते हुए देखने के बाद खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय नौसेना मलेशिया के पास स्थित मलक्का जलडमरूमध्य से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी चीनी जहाजों पर निरंतर निगरानी रखती है। कुछ दिनों पहले ही नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने चीनी नौसेना के सात युद्धपोतों का पता लगाया था जो हिंद महासागर क्षेत्र में सक्रिय थे। 

हिंद महासागर क्षेत्र में युद्धपोतों और परमाणु शक्ति युक्त पनडु्ब्बियों के गश्त को लेकर चीन बार-बार यह दलील देता है कि ये समुद्री लुटेरों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई बल का हिस्सा हैं। कभी-कभी ये जहाज भारतीय जलक्षेत्र में भी प्रवेश कर जाते हैं। लेकिन जानकारों के अनुसार, समुद्री लुटेरों के खिलाफ कभी भी पनडुब्बियां कार्रवाई नहीं करती हैं। जो चीन की चालाकियों को दर्शाता है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed