फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Catholic clergy says No India invite to Pope Francis is Embarrassing hurts

भारतीय ईसाई संगठन के प्रमुख बोले- पोप को भारत न बुलाना शर्मनाक, दुखी करने वाला

Mon, 27 Nov 2017 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Indian Catholic clergy says No India invite to Pope Francis is Embarrassing hurts
पोप फ्रांसिस

भारत में मौजूद रोमन कैथोलिक ईसाइयों की सबसे बड़ी बॉडी ने पोप फ्रांसिस के भारत दौरे पर ना आने के लिए नाराजगी जाहिर की है। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) के महासचिव बिशप थिओडोर मास्कारेंहस ने कहा कि उन्हें पोप के भारत ना आने का काफी दुख है।

विज्ञापन


पोप फ्रांसिस के सहयोगी पर ऑस्ट्रेलिया में तय हुआ बाल यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन


बता दें कि पोप भारत के पड़ोसी देशों के दौरे पर निकले हैं, सोमवार (आज) से शुरू हुए उस दौरे में पोप म्यांमार और बांग्लादेश जाएंगे। वैटिकन सिटी ने अगस्त में इस दौरे का ऐलान किया था। खबरों के मुताबिक, कैथोलिक बॉडी पोप को भारत द्वारा निमंत्रण दिलवाने की कोशिशों में लगी थी लेकिन सब नाकाम रहा। पोप को भारत बुलाने के लिए एक विशेष न्योता दिया जाता है जिसमें कहा जाता है कि वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मेहमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप के भारत ना आने की खबर पर बिशप थिओडोर ने कहा कि यह काफी दुख की बात है, अगर वह भारत आते तो यह पूरे देश के लिए गर्व की बात होती, यह बेहद शर्मनाक है कि पोप हमारे पड़ोस में आ रहे हैं, वह दो छोटे से देशों में जा रहे हैं लेकिन भारत नहीं आएंगे। एक भारतीय होने के नाते मुझे इस बात का काफी दुख है।

बिशप थिओडोर ने यह भी कहा कि जैसे भारत में माहौल बिगड़ रहा है, भीड़ द्वारा किसी को मारने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में पोप आकर शांति का मैसेज दे सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed