{"_id":"6a19a448470f4a4ccc0c6bb1","slug":"indian-aviation-sector-indigo-q3-results-despite-revenue-rise-largest-airline-company-suffers-loss-know-reason-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Aviation Sector: कमाई बढ़ने के बावजूद घाटे में आई देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी, क्या है इसकी वजह?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Aviation Sector: कमाई बढ़ने के बावजूद घाटे में आई देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी, क्या है इसकी वजह?
Fri, 29 May 2026 08:08 PM IST
Jyoti Bhaskar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Fri, 29 May 2026 08:08 PM IST
सार
इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि रुपये में आई तेज गिरावट और नए श्रम कानूनों में बदलाव का असर सीधे परिचालन मुनाफे पर पड़ा। इसके चलते कंपनी को 23,936 मिलियन रुपये यानी करीब 2,393.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा उठाना पड़ा।
विज्ञापन
इंडिगो को घाटा (प्रतीकात्मक)
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही मुश्किल भरी रही है। कमजोर कारोबारी परिस्थितियों और रुपये में आई गिरावट के कारण जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को 2,536.9 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ।
विज्ञापन
कंपनी की आमदनी तीन फीसदी से अधिक बढ़ी
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 3,067.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। ऐसे में इस बार नतीजे पूरी तरह उलट दिखाई दिए हैं। हालांकि घाटे के बावजूद एयरलाइन की कुल आय में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी 3 फीसदी से अधिक बढ़कर 23,830.7 करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछले साल इसी अवधि में एयरलाइन की कुल आय 23,097.5 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
2393.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि रुपये में आई तेज गिरावट और नए श्रम कानूनों में बदलाव का असर सीधे परिचालन मुनाफे पर पड़ा। इसके चलते कंपनी को 23,936 मिलियन रुपये यानी करीब 2,393.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा उठाना पड़ा। वित्त वर्ष 2026 चुनौतीपूर्ण रहा है। इसका असर कंपनी के मुनाफे पर साफ दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान एयरलाइन की क्षमता में 9.5 फीसदी और कुल आय में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
BSE में सूचीबद्ध कंपनी का शेयर 3.27% गिरा
कंपनी का कहना है कि यदि विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेक्स) में उतार-चढ़ाव और कुछ असाधारण मदों के असर को अलग कर दिया जाए, तो इंडिगो ने 75 बिलियन रुपये यानी करीब 7,500 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। मार्च महीने में घरेलू एविएशन मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी 63.3 फीसदी रही। वहीं कमजोर वित्तीय नतीजों का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला और BSE पर कंपनी का शेयर 3.27 फीसदी गिरकर 4,418.40 रुपये पर बंद हुआ।