फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Astronomers discover one of the farthest Star galaxies in the universe

सफलता: भारतीय खगोलविदों ने खोजी सबसे दूर स्थित आकाशगंगा, नासा ने दी बधाई

Tue, 01 Sep 2020 07:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Sep 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Indian Astronomers discover one of the farthest Star galaxies in the universe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड में सबसे दूर स्थित स्टार आकाशगंगाओं में से एक की खोज की है। भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि यह अद्वितीय खोज भारत के एस्ट्रोसैट/यूवीआईटी से की गई। विभाग ने कहा कि यूवीआईटी डिटेक्टर में बैकग्राउंड नॉइज (पृष्ठभूमि का शोर) नासा के हबल टेलीस्कोप की तुलना में बहुत कम है, जो इस खोज का अहम कारक रहा।

विज्ञापन

  इस खोज को लेकर नासा ने भी अपने तरफ से बधाई दी है। नासा के सार्वजनिक मामलों के अधिकारी, फेलिशिया चाउ ने इस मामले पर कहा कि विज्ञान दुनिया भर में सहयोगात्मक प्रयास है और इनकी तरह की खोजों से मानव जाति की समझ में मदद मिलती है कि हम कहां से आते हैं, हम कहां जा रहे हैं, और क्या हम अकेले हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की इस खोज को ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे लेकर रहा है कि यह गर्व की बात है कि एस्ट्रोसैट ने धरती से 9.3 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की क्षमता एक विशिष्ट स्तर पर पहुंच गई है, जहां से हमारे वैज्ञानिक अपनी क्षमताओं के संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed