{"_id":"60dcdd348ebc3e7ceb5a6118","slug":"indian-artist-got-uae-golden-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: ओडिशा की कलाकार को मिला यूएई का गोल्डन वीजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: ओडिशा की कलाकार को मिला यूएई का गोल्डन वीजा
Thu, 01 Jul 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:38 AM IST
सार
मोहंती 2007 से दुबई में रह रही हैं और उन्होंने करीब आठ वर्षों तक अकादमिक क्षेत्र और डिजाइन उद्योग में काम किया। वह दुबई के आर्थिक विभाग में पंजीकृत कलाकार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली मोना बिस्वरूपा मोहंती को संयुक्त अरब अमीरात का ‘गोल्डन वीजा’ मिला है, इससे वह 10 साल तक वहीं रह सकती हैं। मोहंती पहली ओडिया कलाकार हैं जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, बारीपदा से ललित कला में डिप्लोमा किया है। लंबे समय तक यहां रहने से मुझे और अधिक सार्थक सांस्कृतिक काम करने और अन्य कलाकारों के साथ मिलकर परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। मैं इसे अपने देश तथा संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के रूप में देखती हूं।
विज्ञापन
यह दीर्घकालीन सांस्कृतिक वीजा कला, रचनात्मक उद्योग, साहित्य और संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और संज्ञानात्मक अध्ययन के क्षेत्र में प्रतिभाओं को दिया जाता है। इससे विदेशियों को पश्चिमी एशियाई देश में रहने और काम करने के साथ पढ़ने का भी अधिकार मिल जाता है।
विज्ञापन