फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian army to introduce camles pilot project for patrolling in LAC against China

भारत के ऊंट बनेंगे चीनी सेना के लिए सिरदर्द, सीमा पर लगाएंगे गश्त

Thu, 28 Dec 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Indian army to introduce camles pilot project for patrolling in LAC against China
भारतीय सेना अब दुश्मनों पर नजर बनाए रखने के लिए सीमा पर ऊंटों से गश्त करती नजर आएगी। बीते दिनों सिक्किम-तिब्बत-भूटान के ट्राई-जंक्शन यानि डोकलाम में चीनी सेना के साथ हुई झड़प के बाद अब लद्दाख में सुरक्षा के लिहाज से इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ऊंटों को सीमा पर गश्त लगाने के साथ-साथ गोला-बारूद और अन्य आपूर्ति के भारी सामान के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीमा पर सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस प्रोजेक्ट में एक कूबड़ और दो कूबड़ वाले ऊंट शामिल होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि भारत में दो कूबड़ वाले ऊंट सिर्फ लद्दाख की नुब्रा घाटी में पाए जाते हैं। वहीं प्रोजेक्ट की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर से सेना को एक कूबड़ वाले चार ऊंट पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई अल्टीट्यूड रिसर्च (डीआईएचएआर) के मुताबिक, लद्दाख की नुब्रा घाटी में 200 से ज्यादा 2 कूबड़ वाले ऊंट मौजूद हैं। इन सभी ऊंटों को लद्दाख के बर्फीले मौसम और ऊंची पहाड़ियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed