फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army to boost firepower with 200 new mounted howitzers and 400 towed gun systems

Indian Army: 200 हॉवित्जर तोप-400 टोड गन सिस्टम खरीदेगी सेना; ऐसे दिया जाएगा दुश्मनों को जवाब

Mon, 27 Nov 2023 10:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 27 Nov 2023 10:45 PM IST
सार

उन्होंने बताया रक्षा मंत्रालय भारतीय सेना के लिए 400 टो तोपों की खरीद के प्रस्ताव को 30 नवंबर को होने वाली बैठक में चर्चा के लिए पेश करेगा। भारतीय सेना पहले ही 307 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम की खरीद के लिए टेंडर जारी कर चुकी है। 

विज्ञापन
Indian Army to boost firepower with 200 new mounted howitzers and 400 towed gun systems
हॉवित्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी (LAC) पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव और पाकिस्तानी सीमा से आतंकी घुसपैठ को देखते हुए भारतीय सेना इन दोनों देशों की सीमाओं पर अपनी आर्टिलरी यानि तोपखाने की क्षमताओं को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में सेना जल्द ही 105 एमएम वाली हॉवित्जर तोपों के लिए टेंडर जारी करेगी। इसके अलावा, सेना 400 टोड गन सिस्टम की भी खरीद करेगी। हल्के होने की अपनी खूबी के कारण इन दोनों को आसानी से कही भी ले जाया सकता है। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार होगा कि भारतीय सेना के पास 105 मिमी की इस तरह की हॉवित्जर तोपें होंगी। इसे अग्रिम मोर्चे पर भी तैनात किया जा सकेगा। भारतीय सेना स्वदेशी कंपनियों की क्षमताओं का उपयोग कर अपने तोपखाने का आधुनिकीकरण कर रही है। तोपों के निर्माण में भारतीय कंपनियों की क्षमता बढ़ी है और वे बड़ी संख्या में इसका निर्यात भी कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया रक्षा मंत्रालय भारतीय सेना के लिए 400 टो तोपों की खरीद के प्रस्ताव को 30 नवंबर को होने वाली बैठक में चर्चा के लिए पेश करेगा। भारतीय सेना पहले ही 307 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम की खरीद के लिए टेंडर जारी कर चुकी है। यह प्रस्ताव 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (PFFR) में 26 अप्रैल से 2 मई के बीच सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का परीक्षण किया गया था। उन्नत आर्टिलरी गन सिस्टम परियोजना डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक आधुनिक 155 मिमी तोप है। इसे पुरानी आर्टिलरी गन की जगह के लिए बनाया जा रहा है। इस तोप को भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इसका वजन 18 टन है।  DRDO द्वारा विकसित 155मिमी की ATAGS का पहला फायर 2016 में किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed