फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army to add T-90 combat tanks with third-generation missiles

टी-90 युद्धक टैंकों को तीसरी पीढ़ी की मिसाइलों से लैस करेगी सेना

Sun, 20 Aug 2017 06:06 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 20 Aug 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Indian Army to add T-90 combat tanks with third-generation missiles
अपनी आक्रमण क्षमता बढ़ाने के प्रयासों के तहत भारतीय सेना टी-90 युद्धक टैंकों को तीसरी पीढ़ी की मिसाइल प्रणाली से लैस करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि वर्तमान में टी-90 टैंक लेजर गाइडिड आईएनवीएआर मिसाइल प्रणाली से लैस हैं और अब सेना ने इस प्रणाली की जगह इन युद्धक टैंकों को तीसरी पीढ़ी की मिसाइल प्रणाली से बदलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- भारत के इन रक्षा समझौतों के बारे में जान ले चीन, फिर कभी नहीं होगी धमकी देने की हिम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना से जुड़े एक दस्तावेज के मुताबिक, जिस प्रकार आईएनवीएआर मिसाइल प्रणाली के डिजाइन को सीमा व प्रवेश की गहराई (डीओपी) के संबंध में अधिकतम उपयोग कर लिया गया है, ऐसे में अगली पीढ़ी की मिसाइलों में इसे उन्नत क्षमता के साथ अपग्रेड करना जरूरी है। रूसी मूल के टी-90 टैंक भारतीय सेना की आक्रामक संरचनाओं का मुख्य आधार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, तीसरी पीढ़ी की मिसाइलों को 800 से 850 मिमी के डीओपी प्राप्त करना चाहिए और दिन के साथ रात में भी 8 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम होना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed