फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army reached high position on Finger Four in Pangong Tso, strengthened against China

भारतीय सेना ने फिंगर 4 के पास की चोटियों पर किया कब्जा, चीन पर सीधी नजर

Fri, 11 Sep 2020 05:30 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 11 Sep 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
Indian Army reached high position on Finger Four in Pangong Tso, strengthened against China
indian army - फोटो : amar ujala

भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव अभी बरकरार है। हालांकि भारतीय सेना यहां लगातार खुद को मजबूत करने में लगी हुई है और चीनियों की घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे फिंगर 4 पर ऊंचाई वाली जगह को अपने कब्जे में लेकर चीन के सामने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी छोर पर मौजूद ऊंचाई वालीं जगहों पर कब्जा करने के लिए भारतीय सेना ने अगस्त के आखिरी में ही चढ़ाई शुरू कर दी थी। इसी के तहत भारतीय सेना ने चीन की स्थिति को देखते हुए ऊंचाई वाली कई महत्वपूर्ण जगहों पर वापस से कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पहले चीनी सेना का फिंगर 4 के पास ऊंचाई वाली जगहों पर कब्जा था, लेकिन अब एक बार फिर से भारतीय सेना ने उन जगहों पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद अब चीन के आगे भारतीय सेना की स्थिति बहुत मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी अप्रैल-मई के आसपास फिंगर 4 पर बैठ गए थे और फिर इसे अपना बताते हुए भपीछे हटने से इंकार कर दिया था। हालांकि फिलहाल भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर से रणनीतिक महत्व वाली कई ऊँची जगहों पर कब्ज़ा कर के अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

उधर भारत द्वारा लगातार अहम जगहों को अपने कब्जे में लेने के बाद से चीनी घुसपैठ करने की कोशिश में लगे हुए हैं। चीनी सैनिकों ने 29-30 अगस्त की रात पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर की पहाड़ी पर कब्जे की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय जवानों ने उसे नाकाम कर दिया। इसके बाद चीन ने 1 सितंबर और सात सितंबर को भी घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क भारतीय सैनिकों द्वारा खदेड़ दिए गए। 

वहीं भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन की सेनाओं ने आज पूर्वी लद्दाख में ब्रिगेड कमांडर-स्तर और कमांडिंग ऑफिसर स्तर पर बातचीत की। बातचीत का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच संचार माध्यम को बरकरार रखना रहा। 

भारत-चीन में ब्रिगेड कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर स्तर की बातचीत
पूर्वी लद्दाख में  बृहस्पतिवार को भारत और चीन के बीच तनाव कम करने के लिए ब्रिगेड कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर स्तर की बातचीत हुई। इस बातचीत में मुख्य जोर दोनों देशों के बीच संपर्कों को बहाल करना था। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों ने एक-दूसरे के बीच संपर्क लाइन खोलने के मुद्दे पर बातचीत की।


सैन्य और कूटनीति चैनल के जरिये लगातार संपर्क में दोनों देश: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सीमा विवाद मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाद हल करने के लिए भारत व चीन सैन्य और कूटनीतिक चैनलों के जरिये लगातार संपर्क में हैं। यह सहमति दोनों देशों के रक्षामंत्रियों की मुलाकात में बनी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed