{"_id":"699218a7c7a05af2270ec459","slug":"indian-army-posts-video-showcasing-exceptional-skills-of-bhairav-battalion-in-amitabh-bachchan-iconic-voice-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhairav Battalion: अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज के साथ दिखी भैरव बटालियन की ताकत, सेना ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bhairav Battalion: अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज के साथ दिखी भैरव बटालियन की ताकत, सेना ने जारी किया वीडियो
Mon, 16 Feb 2026 12:34 AM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:34 AM IST
सार
भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज में भैरव बटालियन का ताकत बताई गई है। वीडियो में अमिताभ बच्चन को कहते सुना जा सकता है कि न कोई आहट, न कोई छाया, न कोई संकेत, न कोई काया...। मैं काल नहीं, काल का विधान, भैरव नाम नहीं, पहचान।
विज्ञापन
भैरव बटालियन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भारतीय सेना ने महाशिवरात्रि के अवसर पर 'भैरव' नामक एक शॉर्ट फिल्म जारी की है, जिसे अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म भैरव बटालियनों और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका को दर्शाती है।
रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय के आधिकारिक हैंडल से अमिताभ बच्चन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संदेश में कहा गया कि फिल्म के लिए अपनी प्रतिष्ठित आवाज देने पर सेना उनकी आभारी है।
ये भी पढ़ें: इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो: पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान करेंगे शिरकत
विज्ञापन
भगवान शिव का उग्र रूप कहलाता है भैरव
फिल्म का विमोचन महाशिवरात्रि के दिन किया गया, जिसे प्रतीकात्मक माना जा रहा है। भैरव को भगवान शिव का उग्र स्वरूप माना जाता है, जो सुरक्षा और बुराई के विनाश से जुड़ा है। भैरव बटालियन को पैरा स्पेशल फोर्स और नियमित इन्फैंट्री इकाइयों के बीच तैनात किया गया है। इस बटालियन का गठन आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि दुश्मन के खतरों के खिलाफ तेज और सटीक आक्रामक कार्रवाई की जा सके।
सेना के हालिया पुनर्गठन के तहत इन बटालियनों को तैयार किया गया है। इनमें वैश्विक संघर्षों और सेना के अपने ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभवों को शामिल किया गया है। अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस फिल्म से जुड़ने को सम्मान और विशेषाधिकार बताया।
आधुनिक युद्ध चुनौतियों से निपटने के लिए बनी बटालियन
भैरव, भारतीय सेना की नवीनतम विशेष बल इकाई है, जिसे आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके सभी ऑपरेटिव ड्रोन संचालन में सक्षम हैं और वास्तविक अभियानों में दुश्मन के ठिकानों और संरचनाओं को निशाना बनाने की क्षमता रखते हैं।
ये भी पढ़ें: शिवाजी महाराज टिप्पणी विवाद पर बवाल: पुणे में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल
सेना मुख्यालय द्वारा अब तक ऐसी लगभग 15 भैरव बटालियनें खड़ी की जा चुकी हैं, जिन्हें दोनों सीमाओं पर विभिन्न संरचनाओं में तैनात किया गया है। निकट भविष्य में इनकी संख्या लगभग 25 तक बढ़ाने की योजना है। इन बटालियनों को सामरिक से लेकर परिचालन स्तर तक विशेष अभियानों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही, ये पैरा स्पेशल फोर्स और नियमित इन्फैंट्री के बीच की भूमिका को भी मजबूत करेंगी।
अन्य वीडियो

भैरव - नाम नहीं, पहचान
भैरव - नाम नहीं, परिणाम
With profound gratitude to Shri Amitabh Bachchan for lending his iconic voice for the film.@SrBachchan pic.twitter.com/bKCApx2kZH — ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) February 15, 2026
सेना के हालिया पुनर्गठन के तहत इन बटालियनों को तैयार किया गया है। इनमें वैश्विक संघर्षों और सेना के अपने ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभवों को शामिल किया गया है। अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस फिल्म से जुड़ने को सम्मान और विशेषाधिकार बताया।
आधुनिक युद्ध चुनौतियों से निपटने के लिए बनी बटालियन
भैरव, भारतीय सेना की नवीनतम विशेष बल इकाई है, जिसे आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके सभी ऑपरेटिव ड्रोन संचालन में सक्षम हैं और वास्तविक अभियानों में दुश्मन के ठिकानों और संरचनाओं को निशाना बनाने की क्षमता रखते हैं।
ये भी पढ़ें: शिवाजी महाराज टिप्पणी विवाद पर बवाल: पुणे में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल
सेना मुख्यालय द्वारा अब तक ऐसी लगभग 15 भैरव बटालियनें खड़ी की जा चुकी हैं, जिन्हें दोनों सीमाओं पर विभिन्न संरचनाओं में तैनात किया गया है। निकट भविष्य में इनकी संख्या लगभग 25 तक बढ़ाने की योजना है। इन बटालियनों को सामरिक से लेकर परिचालन स्तर तक विशेष अभियानों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही, ये पैरा स्पेशल फोर्स और नियमित इन्फैंट्री के बीच की भूमिका को भी मजबूत करेंगी।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन