{"_id":"5bc98099bdec22697f67f9a5","slug":"indian-army-has-handed-over-15-trained-horses-to-the-myanmar-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने म्यांमार को सौंपे 15 प्रशिक्षित घोड़े, खोजी कुत्ते भी कर चुके हैं भेंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना ने म्यांमार को सौंपे 15 प्रशिक्षित घोड़े, खोजी कुत्ते भी कर चुके हैं भेंट
भाषा, इंफाल
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करते हुए म्यांमार सेना को 15 प्रशिक्षित घोड़े सौंपे हैं। मणिपुर के टेंग्नोपाल जिले के मोरे शहर में आयोजित एक समारोह में दौरान भारतीय सेना से म्यांमार की सेना को घोड़े सौंपे।
विज्ञापन
अर्द्धसैन्य बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुरुवार को असम राइफल्स द्वारा आयोजित समारोह का मकसद दोनों एशियाई पड़ोसी देशों की 'सेनाओं के बीच आपसी विश्वास तथा संबंध' मजबूत करना है।
विज्ञापन
घोड़े उत्तराखंड के हेमपुर से बुधवार को मोरे शहर पहुंचे। म्यांमार प्रतिनिधिमंडल ने सितंबर में उत्तरी राज्य में रेमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एंड रेमाउंट वेटेरिनरी कॉप्स की यात्रा के दौरान इन घोड़ों का चयन किया था।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच रक्षा विदेशी सहयोग के तौर पर म्यांमार सेना को इन घोड़ों की बिक्री की गई। साल 2017 में भी सेना ने म्यांमार को 15 घोड़े और 15 खोजी कुत्ते भेंट किए थे।