फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army gave special training to Assam commandos

Indian Army: भारतीय सेना ने दिया असम कमांडो को विशेष प्रशिक्षण, दिखाया दमखम, पहले चरण में 2284 कमांडो तैयार

Fri, 01 Sep 2023 08:31 PM IST
Jeet Kumar एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 08:31 PM IST
सार

भारतीय सेना ने असम पुलिस के कमांडो को प्रशिक्षण देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया। इस दौरान भारतीय सेना ने असम पुलिस के पांच विशेष बटालियनों के असम पुलिस कमांडो प्रशिक्षुओं ने 40 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
Indian Army gave special training to Assam commandos
भारतीय सेना ने दिया असम कमांडो को विशेष प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना ने असम पुलिस के कमांडो को प्रशिक्षण देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया। इस दौरान भारतीय सेना ने असम पुलिस के पांच विशेष बटालियनों के असम पुलिस कमांडो प्रशिक्षुओं ने 40 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को असम और मेघालय में सात स्थानों पर भारतीय सेना के साथ इसका पहला चरण समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


इस दौरान रंगरूटों को एक दुर्जेय बल में बदल दिया गया। शुक्रवार को नव प्रशिक्षुओं ने दमखम दिखाया।गुवाहाटी में भारतीय रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस दौरान असम पुलिस कमांडो बटालियन के 273 महिला कमांडो, 269 उप निरीक्षकों सहित 15 महिला उप निरीक्षकों सहित कुल 2284 कमांडो रंगरूटों को भारतीय सेना के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सेना की पूर्वी कमान के गजराज कोर के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसने कमांडो को एक अत्यधिक कुशल और अनुशासित इकाई में ढालने के लिए सावधानीपूर्वक प्रशिक्षण दिनचर्या की योजना बनाई थी। ये उच्च प्रशिक्षित कमांडो किसी भी आंतरिक सुरक्षा चुनौती का मुकाबला करने के लिए असम पुलिस की आधारशिला बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित समारोह भारतीय सेना के महीनों के कठोर प्रशिक्षण, निरंतर प्रयासों और समर्थन के लिए श्रद्धांजलि थे, जिन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षक प्रदान किए। समापन समारोह में नव प्रशिक्षुओं ने कदमताल के साथ परेड में हिस्सा लिया। तरह-तरह के साहसिक कार्यक्रम कर लोगों को दिल जीत लिया। 


इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उसके बाद कमांडो, प्रशिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों को बातचीत में अपनी कहानियाँ और अनुभव साझा करते हुए देखा गया जो उपस्थित सभी लोगों के लिए दिल छू लेने वाला अनुभव था। असम पुलिस कमांडो बटालियन प्रशिक्षण का यह सफल समापन राज्य पुलिस और भारतीय सेना के बीच उत्कृष्ट समन्वय का मिशाल पेश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed