{"_id":"634a708b3d2f9b516d1ce301","slug":"indian-army-drdo-making-electromagnetic-railgun-defence-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: DRDO बना रहा भविष्य का हथियार, नभ-थल और जल तीनों सेनाओं की बनेगा ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: DRDO बना रहा भविष्य का हथियार, नभ-थल और जल तीनों सेनाओं की बनेगा ताकत
Sat, 15 Oct 2022 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:04 PM IST
सार
डीआरडीओ ने इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेलगन बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। यह एक ऐसी तोप है, जिन्हें भविष्य के लिहाज से तैयार किया जा रहा है, जो 200 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती है।
विज्ञापन
DRDO
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय सेना ने बीते कुछ वर्षों में अपना पूरा ध्यान भविष्य में होने वाले युद्धों पर केंद्रित किया है। ऐसे में सेना के लिए युद्धक साजो-सामान, हथियार भी उसी लिहाज से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भी भविष्य के हथियारों पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खबर है कि डीआरडीओ ने इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेलगन बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। यह एक ऐसी तोप है, जिन्हें भविष्य के लिहाज से तैयार किया जा रहा है, जो 200 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती है। आने वाले समय में यह तोप भारतीय सेना में शामिल होता है तो, नभ-जल और थल तीनों सेनाओं के लिए यह घातक हथियार होगा।
विज्ञापन
बारूद नहीं इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड का होगा इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, इस तोप में गोला दागने के लिए बारूद नहीं बल्कि इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसको लेकर डीआरडीओ ने विस्तृत रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। पुणे स्थित प्रयोगशाल में एआरडीई ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ध्वनि की रफ्तार से भी तेजी से फेंकेगी गोला
इस तोप में इलेक्ट्रिक करंट के जरिए गतीय ऊर्जा पैदा की जाती है, जो गोले को ध्वनि की रफ्तार से छह से सात गुना ज्यादा रफ्तार में फेंगेकी। डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि अमेरिका व रूस समेत कई देश इस तकनीकी पर काम कर रहे हैं। यह समुद्र में दुश्मन के जहाज, मिसाइल हमले, दुश्मन के वायुयान को गिराने में सक्षम है।