{"_id":"5bc2307dbdec2269717a157c","slug":"indian-army-created-big-plan-will-be-implemented-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने बनाया फौज में बड़े बदलाव का प्लान, जल्द किया जाएगा लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना ने बनाया फौज में बड़े बदलाव का प्लान, जल्द किया जाएगा लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सेना के शीर्ष कमांडरों ने शनिवार को 13 लाख जवानों वाली भारतीय फौज में बड़े सुधारों वाली व्यापक योजना को मंजूरी दे दी। इनमें सेना के अधिकारी कैडर का पुनर्निर्माण, पुरानी कमानों की आयु कम करना, बढ़ते राजस्व व्यय को रोकना और बल की संख्या दुरुस्त करना शामिल है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन सुधारों को चरणबद्ध तरीके और तेजी से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता में सप्ताह भर चले सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में सेना के अभियान और आंतरिक प्रशासनिक मुद्दों के अलावा पाकिस्तान-चीन सीमा समेत सुरक्षा से जुड़ी तमाम चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि काफी समय से लंबित सुधारों का पूरी तरह से मूल्यांकन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसमें संशोधन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेना मुख्यालय ने बल की कार्य क्षमता का विस्तार करने, बजट खर्च कम करने, आधुनिकीकरण करने और आकांक्षाओं पर ध्यान देने के उद्देश्य से चार अध्ययन किए थे। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि अध्ययनों को चरणबद्ध तरीके से क्रमिक रूप से अपनाया जाएगा।
विज्ञापन