फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army combat pattern uniform misleading info with malicious intent spread on social media Govt clarifies

विवाद: सरकार ने कहा- लिट्टे जैसी नहीं सेना की कॉम्बैट यूनिफॉर्म, सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीर से फैलाई जा रही गलत जानकारी

Thu, 13 Jan 2022 09:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Jan 2022 09:50 PM IST
सार

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सेना की जंग वाली नई वर्दी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की मदद से डिजाइन किया गया है। इसके लिए 15 पैटर्न्स, आठ डिजाइन और चार फैब्रिक्स के विकल्पों से गुजरा गया। 

विज्ञापन
Indian Army combat pattern uniform misleading info with malicious intent spread on social media Govt clarifies
सोशल मीडिया पर सेना की कॉम्बैट यूनिफॉर्म (बाईं तस्वीर) की जगह लिट्टे की यूनिफॉर्म (दाएं) को भारतीय सेना का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म के बारे में फैलाई जा रही गलत जानकारियों पर नाराजगी जाहिर की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म के बारे में भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे की तर्ज पर डिजाइन हुई है। जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय सेना की नई ड्रेस कैमूफ्लाज पैटर्न पर बनी है, जिसकी छवि फिल्टर लगाकर बिगाड़ने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन


यूनिफॉर्म की फर्जी तस्वीरों पर क्या बोली सरकार?
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सेना की जंग वाली नई वर्दी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की मदद से डिजाइन किया गया है। इसके लिए 15 पैटर्न्स, आठ डिजाइन और चार फैब्रिक्स के विकल्पों से गुजरा गया। लेकिन सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए कॉम्बैट यूनिफॉर्म की गलत तस्वीर और इसके बारे में गलत जानकारी पेश की जा रही है।
विज्ञापन


सेना दिवस पर लॉन्च होनी है नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म
गौरतलब है कि भारतीय सेना के करीब 13 लाख सैनिकों को नई वर्दी मिलने की खबर दिसंबर, 2021 में सामने आई थी। डिजिटल पैटर्न पर आधारित सेना की इस नई यूनिफॉर्म का पहला लुक अगले साल 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड के दौरान दिखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मौजूदा समय की यूनिफॉर्म के मुकाबले अधिक हल्की, मौसमों के अनुरूप और विषम परिस्थितियों में भी रहने लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की नौसेना अपने सैनिकों के लिए पिछले साल नई कैमोफ्लेज वर्दी लागू कर चुका है। उसने अपनी लाइट ब्लू हाफ शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर को बदला था। बता दें कि थल सेना, नौसेना और वायुसेना के पास अलग-अलग मौकों पर पहनने के लिए वर्दी के अलग अलग सेट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed