{"_id":"5fe2debc9836f30dcf501086","slug":"indian-army-chief-general-manoj-mukund-naravane-reaches-leh-on-one-day-visit-to-fire-and-fury-corps","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर जारी तनाव के बीच लेह पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, अग्रिम मोर्चों का लिया जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा पर जारी तनाव के बीच लेह पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, अग्रिम मोर्चों का लिया जायजा
Wed, 23 Dec 2020 01:50 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते सेना प्रमुख एमएम नरवणे
- फोटो : Indian Army Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' की एकदिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे। इस दौरान सेना प्रमुख ने 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' के रेचिन ला समेत अग्रिम मोर्चों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सेना प्रमुख नरवणे ने एलएसी की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्हें जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स और अन्य स्थानीय कमांडरों द्वारा सेना की परिचालन तैयारियों पर जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात सैनिकों से बात भी की और क्रिसमस के उपलक्ष्य में मिठाइयां भी बांटीं।
विज्ञापन
Chief of Army Staff General MM Naravane interacted with the troops deployed in the forward areas. He also distributed sweets ahead of Christmas: Indian Army pic.twitter.com/6Aopez4g6k
— ANI (@ANI) December 23, 2020
विज्ञापन
सेना ने बताया कि सेना प्रमुख ने रेचिन ला में अग्रिम पंक्ति पर तैनात सैनिकों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने एलएसी के साथ सैनिकों को सहज बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।