{"_id":"64c2211487b6e1db100e3e56","slug":"indian-army-airlift-ill-female-dog-mady-from-manipur-to-dimapur-veterinary-hospital-eastern-command-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: बीमार डॉग को बचाने के लिए सेना ने चलाया बचाव अभियान, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: बीमार डॉग को बचाने के लिए सेना ने चलाया बचाव अभियान, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट
Thu, 27 Jul 2023 01:58 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:58 PM IST
सार
भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया कि तीन साल की एक फीमेल लेब्राडोर डॉग मैडी, हीट स्ट्रोक की वजह से गंभीर रूप से बीमार थी।
विज्ञापन
सेना ने जारी की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय सेना अपने जवानों और कर्मियों को लेकर कितनी संवेदनशील है, इसकी झलक तब देखने को मिली, जब सेना ने मणिपुर से अपने एक बीमार डॉग को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया। बीमार डॉग को बकायदा एयरलिफ्ट किया गया। सेना की पूर्वी कमान ने इसकी तस्वीर जानकारी दी है।
डॉग को किया गया एयरलिफ्ट
भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया कि 'तीन साल की एक फीमेल लेब्राडोर डॉग मैडी, हीट स्ट्रोक की वजह से गंभीर रूप से बीमार थी। उसकी जान बचाने के लिए 24 जुलाई को सेना के हेलीकॉप्टर में लीमाकोंग से एयरलिफ्ट करके दीमापुर स्थित आर्मी वेटरनरी अस्पताल लाया गया। सेना ने बताया कि बेहद खुशी की बात है कि मैडी की हालत अब सही है।' सेना ने बताया कि मैडी सेना के खोजी और बचाव के कामों में मदद करती है।
विज्ञापन
डॉग को किया गया एयरलिफ्ट
भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया कि 'तीन साल की एक फीमेल लेब्राडोर डॉग मैडी, हीट स्ट्रोक की वजह से गंभीर रूप से बीमार थी। उसकी जान बचाने के लिए 24 जुलाई को सेना के हेलीकॉप्टर में लीमाकोंग से एयरलिफ्ट करके दीमापुर स्थित आर्मी वेटरनरी अस्पताल लाया गया। सेना ने बताया कि बेहद खुशी की बात है कि मैडी की हालत अब सही है।' सेना ने बताया कि मैडी सेना के खोजी और बचाव के कामों में मदद करती है।
विज्ञापन
बता दें कि सेना के प्रशिक्षित डॉग्स ड्यूटी के दौरान लोगों की जान बचाते हैं और बेहद खतरनाक परिस्थितियों में काम करते हैं। यही वजह है कि सेना द्वारा उनकी विशेष देखभाल की जाती है। भारतीय सेना में 25 फुल डॉग यूनिट और दो हाफ यूनिट कार्यरत हैं, जिनमें करीब 1200 डॉग्स शामिल हैं। सेना में डॉग्स गार्ड ड्यूटी, पेट्रोलिंग, विस्फोटक का पता लगाने, बारूदी सुरंग की खोज, ड्रग्स आदि का पता लगाने जैसे कामों में इस्तेमाल किए जाते हैं।Mady, a 3-year-old female Labrador who is a Search & Rescue dog, was seriously ill due to Heat Stroke. To save her life, on 24th July she was evacuated in an Army Helicopter from Leimakong, Manipur to Army Veterinary Hospital at Dimapur, Nagaland. It is heartening that Mady is… pic.twitter.com/Y2gIXm4HoD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 27, 2023