फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian and French navies conduct naval exercise Varuna-2023 in Arabian Sea

वरुण 2023: दोनों देशों की नौसेना ने किया युद्धाभ्यास; अरब सागर में गरजीं भारत-फ्रांस की मिसाइलें

Sat, 09 Sep 2023 05:54 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Sep 2023 05:54 AM IST
विज्ञापन
Indian and French navies conduct naval exercise Varuna-2023 in Arabian Sea
नौसेना अभ्यास - फोटो : सोशल मीडिया

अरब सागर में भारत और फ्रांस की नौसेनाओं की इकाइयों ने साजो सामान के साथ अपने युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। यह अभ्यास तीन दिनों तक चला। भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण-23 के 21वें संस्करण के दूसरे चरण में दोनों देशों से निर्देशित मिसाइलें, टैंकर, समुद्री गश्ती विमान और हेलिकॉप्टरों की भागीदारी रही। तीन दिनों तक चले इस संयुक्त अभियान में सामरिक युद्धाभ्यास जैसी कार्रवाई प्रदर्शित की गई। दोनों नौसेनाओं की इकाइयों ने अपने युद्ध कौशल को बढ़ाने, निखारने और स्थिरता को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वरुण-2023 का पहला चरण इस वर्ष 16 से 20 जनवरी तक भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर आयोजित किया गया था। भारत और फ्रांस की नौसेनाओं का द्विपक्षीय अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। इस अभ्यास को बाद में 2001 में 'वरुण' नाम दिया गया और तब से यह भारत-फ्रांस के रणनीतिक द्विपक्षीय मजबूत संबंधों की पहचान बन गया है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed