फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian american philanthropist says none in opposition can match pm modi dynamism

PM Modi: 'विपक्ष में कोई भी मोदी की बराबरी नहीं कर सकता', प्रधानमंत्री के मुरीद हुए भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी

Thu, 16 May 2024 09:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 May 2024 09:55 AM IST
सार

सुरेश वी शेनॉय ने कहा कि 'मुझे लगता है कि भारतीय चुनाव में मोदी ही एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो भविष्य की बात कर रहे हैं। वह इस बारे में बात कर रहे हैं कि भविष्य की तकनीक किस तरह से लागू की जाएगी।

विज्ञापन
indian american philanthropist says none in opposition can match pm modi dynamism
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अमेरिकी व्यवसायी और परोपकार के काम करने वाले एक बिजनेसमैन का कहना है कि भारत में पीएम मोदी एकमात्र नेता हैं, जो भविष्य की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कोई भी नहीं है, जो पीएम मोदी की गतिशीलता की बराबरी कर सके। एक इंटरव्यू में भारतीय अमेरिकी बिजनेसमैन सुरेश वी शेनॉय ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आ रही है और देश में अवसरों की भरमार है। 
विज्ञापन


'मोदी ही भविष्य की बात कर रहे'
सुरेश वी शेनॉय ने कहा कि 'मुझे लगता है कि भारतीय चुनाव में मोदी ही एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो भविष्य की बात कर रहे हैं। वह इस बारे में बात कर रहे हैं कि भविष्य की तकनीक किस तरह से लागू की जाएगी। मैं हिंदुत्व के लिहाज से ये बात नहीं कर रहा हूं क्योंकि ये एक नैरेटिव है लेकिन बीते 10 वर्षों में भारत ने आर्थिक मोर्चे पर काफी उपलब्धि हासिल की है और ये कमाल की है। अब वे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।' 
विज्ञापन


सुरेश वी शेनॉय खुद आईआईटी से पढ़े हैं और आज एक सफल बिजनेसमैन हैं। उन्होंने कहा कि 'भारत में अभी भी 80 करोड़ वंचित लोग हैं, लेकिन इनकी भी आकांक्षाएं हैं। ऐसे में भारत एक बड़ी आबादी है और यहां अवसरों की भरमार है, जब कि दुनियाभर में जनसंख्या सिकुड़ रही है। भारत अवसरों और भविष्य के बारे में है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अवसरों को कैसे भुनाते हैं? अमेरिका में समृद्धि है और वैश्विक नेतृत्व है और वहां इस बात की चर्चा है कि वे कैसे इसे बनाए रखें।' शेनॉय ने पूछा कि 'अमेरिका में कितने राजनेताओं ने भविष्य की बात की और 2028 या 2032 की बात की? वो बस आज की बात कर रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


'विपक्ष पीएम मोदी की गतिशीलता की बराबरी नहीं कर पा रहा है'
शेनॉय ने कहा 'अगर आप एक नेता हैं तो आपको लोगों को भविष्य दिखाना आना चाहिए कि आज से 10 साल बाद क्या होगा। भारत की राजनीति की बात करें तो विपक्ष कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि वह पीएम मोदी की गतिशीलता की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं। मेरा मतलब है कि पीएम मोदी आज से चार साल या आठ साल बाद की जिंदगी की बात कर रहे हैं और नेतृत्व की बात कर रहे हैं। यहां तक कि उनका जी20 के दौरान एक दुनिया और एक परिवार का संदेश भी लोगों को खूब पसंद आया था। अब पूरी दुनिया को भी उनकी तरह सोचना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed