फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force wants new Russian MiG-29s to be equipped with indigenous weapons like Astra Missile

राफेल के बाद अब बढ़ेगी मिग विमानों की ताकत, वायुसेना करने जा रही अपग्रेड

Sun, 13 Oct 2019 05:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 13 Oct 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force wants new Russian MiG-29s to be equipped with indigenous weapons like Astra Missile
मिग-29एस - फोटो : ANI

भारत को पहला राफेल विमान मिल चुका है। जल्द ही राफेल भारत में आने शुरू हो जाएंगे। राफेल के बाद अब भारतीय वायुसेना रूस से 21 नए मिग-29एस लड़ाकू विमान खरीदने के बारे में सोच रही है। वायुसेना इन लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण कर उन्हें स्वदेशी हथियार प्रणालियों से लैस करने की तैयारी में है। इससे ये मिग-29एस लड़ाकू विमान और शक्तिशाली हो जाएंगे। 

विज्ञापन


वायुसेना 21 मिग-29एस के अधिग्रहण का प्रस्ताव जल्द ही रक्षा अधिग्रहण परिषद के सामने रखने वाली है। जो मिग-29 इस समय भारतीय वायुसेना के पास हैं उन्हें नए मिग-29एस से अपग्रेड करने की तैयारी है। भारतीय वायुसेना यह भी चाहती है कि विमान को हवा से हवा में मार करने वाली 'एस्ट्रा मिसाइलों' सहित भारतीय हथियार प्रणालियों से लैस किया जाए। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि इस सौदे के बाद विमान को अन्य स्वदेशी उपकरण और हथियारों से लैस किया जाएगा। स्वदेशी हथियारों को बढ़ावा देने की खबर ऐसे समय में आई है जब भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वायुसेना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस और पांचवीं पीढ़ी के एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम जैसे स्वदेशी प्रयासों का पूरी तरह से समर्थन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed