फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force tweets an poem which will make you proud and fill you with patriotism

भारतीय वायुसेना ने कहा- आज किसी ने सरहदें पार की क्योंकि किसी ने सारी हदें पार की

Fri, 08 Mar 2019 03:32 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 08 Mar 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force tweets an poem which will make you proud and fill you with patriotism
भारतीय वायुसेना (फाइल फोटो)

भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस, शौर्य और जाबांजी के इन दिनों केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चे हो रहे हैं। पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर बमबारी करके वायुसेना ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी से भी कम नहीं है। जब भी उसे मौका मिलेगा वह अपने शौर्य का परिचय दे देगी। आतंक के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


26 फरवरी की तड़के भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित बालाकोट में बने आतंकी कैपों को नेस्तनाबूद किया था। उसके अगले दिन जब पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए एफ-16 विमान को भेजा तो उसके मंसूबों को वायुसेना के बहादुर जवानों ने नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


वायुसेना ने दुश्मन के विमान को खदेड़कर न केवल उनके मुल्क वापस भेज दिया बल्कि मिग-21 जैसे 1960 के दशक के विमान से आधुनिक विमान एफ-16 को मार भी गिराया। हालांकि इस दौरान वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान गलती से पीओके में चले गए। जहां से उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुश्मन की हिरासत में रहने के बावजूद अभिनंदन वर्तमान ने जो साहस और बहादुरी दिखाई उससे वह पूरे देश के लिए एक मिसाल और उदाहरण बन गए हैं। भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव डाला जिसके कारण पड़ोसी देश को उन्हें केवल दो दिनों में भारत को सौंपना पड़ा था। आज अपने ट्विटर हैंडल से वायुसेना ने एक ट्वीट किया है जिसे पढ़कर आपका मन भी में देशभक्ति से भर जाएगा।


वायुसेना ने विपिन 'इलाहाबादी' की एक कविता ट्वीट की है। जिसमें लिखा है, 'आज किसी ने सरहदें पार की, क्योंकि किसी ने सारी हदें पार की। उस लड़ाकू में, जिसका अर्थ मृगमरीचिका है, एक हकीकत, गयी रात हमने बयां की।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed