कोविड-19: सरकार की मदद को आगे आई वायु सेना, ऑक्सीजन व मेडिकल उपकरण कर रही एयरलिफ्ट
वायु सेना ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वायु सेना का परिवहन बेड़ा सहयोग कर रहा है। देश भर में चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने एवं कोविड अस्पतालों के निर्माण के लिए वह चिकित्साकर्मियों, उपकरणों एवं दवाओं को एयरलिफ्ट कर रहा है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच भारतीय वायु सेना सरकार और जनता की मदद के लिए आगे आई है। बता दें, देश के कई भागों में वायु सेना ऑक्सीजन कंटेनर्स, सिलेंडर्स, जरूरी दवाओं, मेडिकल उपकरणों और चिकित्साकर्मियों को एयरलिफ्ट करने का काम कर रही है।
गौरतलब है कि भारत मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहा है और देशभर के कई अस्पताल अब दहशत की स्थिति में आ गए हैं। इस बीच वायु सेना ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वायु सेना का परिवहन बेड़ा सहयोग कर रहा है। देशभर में चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने और कोविड अस्पतालों के निर्माण के लिए वह चिकित्साकर्मियों, उपकरणों व दवाओं को एयरलिफ्ट कर रहा है।'
एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाए गए चिकित्साकर्मी#IndiaFightsCorona
The IAF transport fleet is supporting the fight against Covid-19. Air lift of medical personnel, critical equipment and medicines is underway for Covid Hospitals and facilities across the country. pic.twitter.com/eBHv2yicyRविज्ञापन विज्ञापन— Indian Air Force (@IAF_MCC) April 21, 2021
संकट की इस घड़ी में वायु सेना ने जरूरी मेडिकल उपकरणों और चिकित्साकर्मियों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली भी पहुंचाया है। अधिकारियों के अनुसार वायु सेना के विमान ने कोच्चि, मुंबई, विशाखापट्टनम एवं बंगलूरू से डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ को दिल्ली पहुंचाया है। ये चिकित्साकर्मी राजधानी में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) की तरफ से बनाए जा रहे अस्थाई कोविड-19 अस्पताल के निर्माण में मदद करेंगे। वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा, 'दिल्ली में कोविड सेंटर्स के लिए वायु सेना ने बंगलूरू से डीआरडीओ के ऑक्सीजन कंटेनर्स को भी पहुंचाया है।'
राजनाथ सिंह ने रक्षा प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना महामारी के कारण देशभर में गहराए संकट से निपटने के लिए मंगलवार को एक वर्चुअल बैठक की, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत सहित रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। बैठक में रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सिंह ने सभी रक्षा प्रतिष्ठानों को अपनी तैयारी पूरी रखने और सरकार की मदद के लिए आगे आने का निर्देश दिया। बता दें, इस बैठक में एक रूपरेखा बनी कि संकट की घड़ी में राज्य सरकारों को किस तरीके से मदद पहुंचाई जाए।
अन्य देशों से ऑक्सीजन आयात करने की योजना
इतना ही नहीं, भारत विदेशों से ऑक्सीजन कंटेनरों और जरूरी मेडिकल उपकरणों के आयात पर भी योजना बना रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने बुधवार शाम को घोषणा की कि वह अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए दिल्ली सहित आठ राज्यों में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा रही है।