{"_id":"5ef19588c73760024d24e4a9","slug":"indian-air-force-fighter-jets-carry-out-sorties-in-leh-air-activity-has-gone-up-after-india-china-standoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन तनाव: वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लेह में भरी उड़ान, हवाई गतिविधियां तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन तनाव: वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लेह में भरी उड़ान, हवाई गतिविधियां तेज
Tue, 23 Jun 2020 11:54 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान लेह में उड़ान भर रहे हैं। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में हुई हिंसक झड़प के बाद से यहां हवाई गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
#WATCH Ladakh: Indian Air Force fighter jets carrying out sorties in Leh. The air activity has gone up in the region after the stand-off with China started on the Line of Actual Control there. pic.twitter.com/Lxt77bPHgC
— ANI (@ANI) June 23, 2020विज्ञापन
वहीं सीमा पर सैनिकों के बीच झड़प के बाद चीन ने लद्दाख सीमा अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। इसके मद्देनजर भारत भी पूरी तरह अलर्ट है और यहां सैनिकों व हथियारों की तैनाती बढ़ाने के साथ ही वायुसेना के लड़ाकू विमान भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जनरल नरवणे जा रहे लद्दाख
बता दें कि भारत और चीन के बीच सोमवार को कमांडर स्तर की बैठक करीब 11 घंटे तक चली। आज सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे दिल्ली में सैन्य कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद लेह के लिए रवाना होंगे। वह उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी के साथ जमीन और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा सेना प्रमुख ग्राउंड कमांडरों के साथ गतिरोध पर चर्चा करेंगे और फॉरवर्ड स्थानों का भी दौरा करेंगे।
गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद सेना प्रमुख पहली बार लेह जा रहे हैं। इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने रविवार को लद्दाख का दौरा किया था। बता दें कि लद्दाख में हुई हिंसा में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे जिसमें कर्नल रैंक के एक अधिकारी भी शामिल थे।