अफगान संकट: वायुसेना के सी-17 व सी-130 जे विमान अपने अड्डों पर लौटे, 500 से ज्यादा भारतीयों को निकाला
संकटग्रस्त अफगानिस्तान से 500 से ज्यादा भारतीयों को निकालने के बाद भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान देश में स्थित अपने अड्डों में लौट आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायसेना के परिवहन विमान सी-17 व सी-130 जे अफगानिस्तान से 500 से ज्यादा भारतीयों के निकासी अभियान में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश में स्थित अपने अड्डों में लौट गए हैं।
वायुसेना ने सी-17 ग्लोबमास्टर्स और सी-130 जे सुपर हर्क्यूलिस विमानों को अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए इस्तेमाल किया था। अफगानिस्तान में 20 साल बाद तालिबान का राज वापस आ गया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इन विमानों को काबुल व ताजिकिस्तान के एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था। इनके माध्यम से काबुल व आसपास के शहरों में फंसे भारतीयों को निकाला गया।
Indian Air Force C-17, C-130J aircraft back from Afghan evacuation operations
Read @ANI Story | https://t.co/OOCiCy7R6R#Afghanistan pic.twitter.com/Gsa4brACzaविज्ञापन विज्ञापन
— ANI Digital (@ani_digital) August 30, 2021
सूत्रों ने बताया कि भारतीय राजदूत समेत अन्य भारतीय अधिकारियों ला रहे सी-17 विमान को उड़ान भरने की प्रक्रिया में आईटीबीपी के जवानों के साथ वायुसेना के गरुड़ कमांडो को भी तैनात किया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में बताया था कि अफगानिस्तान से लोगों को भारत लाने के लिए एयर इंडिया के विमान का भी उपयोग हुआ।
उन्होंने बताया कि छह अलग-अलग उड़ानों के जरिए काबुल या दुशांबे से 550 से अधिक लोगों को वापस लाया गया। इनमें 260 से अधिक भारतीय थे। केंद्र सरकार अन्य एजेंसियों के जरिए भी भारतीय नागरिकों को वहां से निकाल रही है। इसके लिए वह अमेरिका, ताजिकिस्तान समेत विभिन्न देशों के संपर्क में है। उन्होंने कहा था कि सरकार सभी भारतीयों की अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।