फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China Border Latest News in Hindi: India working on two roads in Ladakh amid border row with China

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच लद्दाख में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा भारत

Tue, 09 Jun 2020 08:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 09 Jun 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
India-China Border Latest News in Hindi: India working on two roads in Ladakh amid border row with China
चीन के साथ सीमा विवाद के बीच लद्दाख में दो सड़कों पर काम कर रहा भारत - फोटो : Social media

चीन के साथ चल रहे सीमा तनाव के बीच, भारत पूर्वी लद्दाख में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा है। इस सड़क का निर्माण एक महत्वपूर्ण फॉरवर्ड क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पहली रणनीतिक सड़क दरबूक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी (डीएस-डीबीओ) है, जो देश के उत्तरी चौकी को कनेक्टिविटी प्रदान करती है। दूसरी सड़क दौलत बेड ओल्डी है, जो ससोमा से सेसर ला तक बनाई जा रही है। यह काराकोरम पास के निकट डीबीओ तक एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी। ससोमा-ससेर ला सड़क की धुरी डीबीओ के दक्षिण-पश्चिम में है।
विज्ञापन



दोनों परियोजनाओं को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है, जो रणनीतिक सड़कों के निर्माण के लिए लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चीन की सीमा के पास के क्षेत्रों में 11,815 मजदूरों की मदद से निर्माण में लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे अधिकारी ने बताया कि भारत लद्दाख सेक्टर सहित आगे के क्षेत्रों में रणनीतिक सड़क परियोजनाओं में बाधा डालने के लिए चीन के साथ सीमा टकराव नहीं होने दे रहा है। इसमें लद्दाख सेक्टर के क्षेत्र भी शामिल है, जहां हाल के दिनों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चार स्थानों पर दोनों देशों के जवानों के बीच झड़प हुई थी। 

गलवां घाटी में वर्तमान में चीनी सैन्य टुकड़ी महत्वपूर्ण 255 किलोमीटर डीएस-डीबीओ सड़क (जिसे एसएसएन रोड भी कहा जाता है) के लिए खतरा है। शीर्ष विशेषज्ञों और चीन पर नजर रखने वालों ने तर्क दिया है कि भारत को डीबीओ के लिए एक वैकल्पिक सड़क का निर्माण करना चाहिए।


दूसरे अधिकारी ने बताया कि ससोमा से सेसर ला तक बनाई जा रही सड़क बीआरओ के 'हार्डनेस इंडेक्स-III' में आता है। इस परियोजना का निर्माण 17,800 की ऊंचाई पर किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि लॉन्ग टर्म में सड़क का विस्तार ब्रानग सा, मुर्गो और आखिरकार डीबीओ तक किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed