फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india wins International Maritime Organisation IMO election for next 2 years

भारत ने जीता अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का चुनाव, जर्मनी के बाद मिले सबसे ज्यादा वोट

Sat, 02 Dec 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
india wins International Maritime Organisation IMO election for next 2 years
नितिन गडकरी

भारत अगले दो और सालों तक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन का सदस्य बना रहेगा, इसके लिए हुए चुनाव में भारत को जीत मिली है। चुनाव में सबसे ज्यादा वोट जर्मनी (146) को मिले, वहीं 144 वोटों के साथ भारत दूसरे नंबर पर रहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने निजी सचिव के बहाने गडकरी और सुरेश प्रभु को घेरा
विज्ञापन


कुल 10 सदस्यों वाले इस संगठन का भारत 1959 से सदस्य है। फिलहाल जो चुनाव हुआ है वह अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की एक काउंसिल के लिए हुआ है। वह काउंसिल कैटेगरी बी की है जिसके लिए पहली बार चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद यूके में मौजूद भारतीय हाई कमीशन ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि यह देश के लिए गर्व की बात है। बता दें कि नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद लंदन जाकर IMO के वार्षिक समारोह में हिस्सा लिया था और भारत के लिए सपोर्ट भी मांगा था।

IMO का क्या है काम?

india wins International Maritime Organisation IMO election for next 2 years
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन
IMO यूएन की ऐसी एजेंसी है जो नौवहन के बचाव और सुरक्षा पर नजर रखती हैं, यह भी देखती है कि जहाजों द्वारा ज्यादा प्रदूषण ना किया जाए। भारत और जर्मनी के साथ ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कनाडा, स्पेन, ब्राजील, स्वीडन, नीदरलैंड और यूएई इसके सदस्य हैं। ऑस्ट्रेलिया और यूएई इस संगठन के नए सदस्य हैं। इससे पहले तक बांग्लादेश और अर्जंटीना सदस्य हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed