{"_id":"6214ac5a38f16d07f536ab7b","slug":"india-will-send-50000-metric-tonnes-of-wheat-to-afghanistan-overland-through-pakistan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवीय मदद: अफगानिस्तान के लोगों की मदद को आगे आया भारत, पाक के रास्ते भेजेगा 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानवीय मदद: अफगानिस्तान के लोगों की मदद को आगे आया भारत, पाक के रास्ते भेजेगा 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं
Tue, 22 Feb 2022 02:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:56 PM IST
सार
विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत गेहूं की पहली खेप अटारी-वाघा सीमा होते हुए भेजी जाएगी। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के अलावा विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
भारत अफगानिस्तान को भेजेगा 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, भारत आज पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने जा रहा है। इस खेप को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारत के इस कदम पर अफगानिस्तान के लोगों ने खुशी जताई है। भारत आए अफगानिस्तान के एक नागरिक ने कहा कि हम अफगानिस्तान से आए हैं और मैं भारत के इस फैसले से बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान से किया था ट्रांजिट सुविधा का अनुरोध
बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के लिए पाकिस्तान से ट्रांजिट सुविधा का अनुरोध किया था। भारत ने पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
भारत सरकार की इस मानवीय सहायता की प्रशंसा
दुनिया भर में भारत सरकार की इस मानवीय सहायता की अत्यधिक सराहना की जा रही है। अफगान लोगों के लिए भोजन सबसे आवश्यक वस्तु है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने पहले ही लगभग 70 लाख अफगान लोगों की मदद की है, और अनुमान है कि आधी अफगान आबादी को खाद्य सहायता की आवश्यकता है। भारत में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के निदेशक बिशो परजुली ने कहा।
विज्ञापन