फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will play important role in production of COVID-19 vaccine says French ambassador Emmanuel Lenain

फ्रांस ने कहा, भारत को कोरोना दवा के उत्पादन में बड़ी भूमिका निभानी होगी

Sun, 24 May 2020 06:14 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 24 May 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
India will play important role in production of COVID-19 vaccine says French ambassador Emmanuel Lenain
इमैनुएल लेनाइन और नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है, मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर में फिलहाल इसके रोकथाम के लिए कोई दवा या टीका विकसित नहीं हो पाया है, हालांकि फ्रांस को भारत से इस दिशा में काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


रविवार को फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनाइन ने कहा कि एक बार कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार मिल जाए तो उसके बाद भारत को पड़े पैमाने पर दवा और टीके के उत्पादन में अहम भूमिका निभानी होगी। इमैनुएल लेनाइन ने कहा, 'अगर हम चाहते हैं कि कोविड-19 की दवा और टीका आने के बाद दुनियाभर में उसका समान वितरण हो तो इसके लिए सभी देशों के बीच समन्वय की बहुत आवश्यकता है। इसमें दवाओं और टीकों के उत्पादक देश के तौर पर भारत को अहम भूमिका निभानी होगी।'
विज्ञापन


दरअसल, भारत दुनियाभर में टीकों और जेनेरिक दवाओं का अग्रणी निर्माता देश है और कोरोना के इस बुरे दौर में भी देश के अनेक शोध संस्थान कोरोना वायरस संक्रमण की दवा तलाशने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के राजदूत का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब बड़ी संख्या में देश और यूरोपीय संघ ऐसे प्रयास कर रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार की कोई भी दवा अथवा टीके का व्यापक पैमाने पर उत्पादन हो ताकि सभी तक इसकी न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित हो सके। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की दो दिवसीय बैठक में भी यह मुद्दा जोर शोर से उठा था और कई देशों ने सभी देशों के लिए दवा उपलब्ध कराने की मांग की थी। उसका कहना था कि ऐसे न हो कि सारी दवाएं अमीर देशों के पास पहुंच जाएं।


बता दें कि विश्व में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 3.30 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं जबकि 50 लाख से अधिक संक्रमित हैं। वहीं दुनियाभर में कई शोधकर्ता कोरोना वायरस की दवा तैयार करने के काम में दिन रात जुटे हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed