{"_id":"612ff3068ebc3e219247c16a","slug":"india-will-part-of-military-exercise-of-17-countries-in-russia-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धाभ्यास: कल से रूस में 17 देशों के सैन्य अभ्यास में भारत भी, चीन और पाकिस्तान पर्यवेक्षक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
युद्धाभ्यास: कल से रूस में 17 देशों के सैन्य अभ्यास में भारत भी, चीन और पाकिस्तान पर्यवेक्षक
Thu, 02 Sep 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:10 AM IST
सार
- भारतीय जवान रूसी सैन्यबल के साथ थियेटर स्तर का युद्धाभ्यास करेंगे
- भारतीय सेना ने इस अभ्यास के लिए नगा रेजिमेंट के करीब 200 सैनिकों को भेजा है
विज्ञापन
युद्धाभ्यास
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के निझनी में 3 सितंबर से 16 सितंबर के बीच 17 देशों के सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इसमें चीन और पाकिस्तान भी होंगे, लेकिन वे पर्यवेक्षक बने रहेंगे, क्योकि इस अभ्यास में उन्होंने सेनाएं नहीं भेजी हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने इस अभ्यास के लिए नगा रेजिमेंट के करीब 200 सैनिकों को भेजा है। ये जवान रूसी सैन्यबल के साथ थियेटर स्तर का युद्धाभ्यास करेंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि इस युद्धाभ्यास का मकसद भागीदार देशों के बीच सैन्य और सामरिक गठजोड़ बढ़ाना है जिससे आतंकवाद विरोध अभियानों में सहयोगी देशों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आयोजित आतंकवाद विरोधी कवजाक अभ्यास में भारत ने हिस्सा लेने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इसमें चीन के साथ पाकिस्तानी सैनिकों को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन