फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will make youth of 22 countries skilled under skill india

Skill India: 22 देशों के युवाओं को दक्ष बनाएगा भारत, कौशल विकास मंत्रालय-राष्ट्रीय कौशल विकास निगम को जिम्मा

Thu, 15 Feb 2024 05:12 AM IST
जलज मिश्रा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Feb 2024 05:12 AM IST
सार

अफ्रीका के आठ देशों के शिक्षा मंत्रियों ने बुधवार को स्किल इंडिया डिजिटल मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने डिजिटल इंडिया के कामकाज को परखा। अफ्रीका और एशिया के यह देश अब बाजार मांग और उभरते क्षेत्रों में अपने युवाओं को प्रशिक्षण का पूरा खाका तैयार करेंगे।

विज्ञापन
India will make youth of 22 countries skilled under skill india
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

20 अफ्रीकी और एशिया के दो देश भी अपने युवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल के तहत दक्ष बनाना चाहते हैं। इसके लिए बेनिन, बुर्किना फासो, कैमरून, केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य, कोत दिव्वार, घाना, गिनी, लाइबेरिया, माली, मॉरीतानिया, नाईजीरिया, सिएरा लियोन, टोगो (टोगोलीस रिपब्लिक) के अलावा एशिया से मंगोलिया और भूटान ने भारत सरकार से मदद मांगी है। इन देशों के युवाओं को अब स्किल इंडिया डिजिटल प्रशिक्षण देगा। खास बात यह है कि इन देशों के युवाओं को स्किल इंडिया में प्रशिक्षित करने के लिए वहां केंद्र भी खोले जाएंगे।

विज्ञापन

केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सीईओ वेदमणी तिवारी ने बताया कि भारत के सरकारी एडटेक प्लेटफार्म यानी स्किल इंडिया डिजिटल की आज दुनिया तारीफ कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसुधैव कुटुंबकम यानी एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की बात करते हैं। इसीलिए जो भी देश भारत सरकार से स्किल इंडिया डिजिटल में अपने युवाओं को दक्ष करने में मदद मांग रहे हैं, उन्हें सहयोग किया जाएगा। पहले चरण में इन देशों के युवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल में कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। दरअसल, यहां भी भारत की तरह युवा आबादी सबसे अधिक है। इसके अलावा जरूरत और बाजार में भी समानता है। जबकि दूसरे चरण में करीब 60 या 70 देश अपने युवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल में दक्ष करवाने को जोड़ेगा। इस पूरी प्रक्रिया में वर्ल्ड बैंक भी सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन

आठ देशों ने स्किल इंडिया के कामकाज को देखा
अफ्रीका के आठ देशों के शिक्षा मंत्रियों ने बुधवार को स्किल इंडिया डिजिटल मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने डिजिटल इंडिया के कामकाज को परखा। अफ्रीका और एशिया के यह देश अब बाजार मांग और उभरते क्षेत्रों में अपने युवाओं को प्रशिक्षण का पूरा खाका तैयार करेंगे। विदेशी प्रतिनिधि आधार, यूपीआई के काम के तरीके से खासे प्रभावित दिखे। इसके अलावा एक राष्ट्र-एक छात्र योजना में ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (एपीएएआर) के कामकाज की जानकारी भी ली। दरअसल, यह देश अपने यहां भी ऐसे ही डिजिटल प्रक्रिया अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में भारत मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर या नौकरी के साथ मोबाइल पर प्रशिक्षण लें
स्किल इंडिया डिजिटल में इस समय 40 लाख युवा पंजीकृत है। इसमें स्कूल, उच्च शिक्षा से लेकर कौशल विकास पर आधारित 550 कोर्स उपलब्ध है। युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ इन कोर्स में दाखिला लेकर खुद को स्किल, अपस्किल, रिस्किल में दक्ष कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed