फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will give rs 7 crore to nepal for pancheshwar and saptkoshi dam project

नेपाल की तमाम परियोजनाओं के लिए भारत देगा बड़ी मदद, बांध बनने से बाढ़ का खतरा होगा कम

Mon, 03 Feb 2020 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 03 Feb 2020 07:13 PM IST
सार

  • पनबिजली परियोजनाओं के लिए बजट में विशेष आवंटन

विज्ञापन
India will give rs 7 crore to nepal for pancheshwar and saptkoshi dam project
नेपाल के प्राधानमंत्री के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PMO (File)

विस्तार

भारत ने नेपाल की नदियों से आने वाली बाढ़ के खतरे को बेहद गंभीरता से लिया है। अपने आम बजट में भारत ने हर साल आने वाली बाढ़ और इसके खतरे से बचने के लिए बनाई जा रही सप्त कोसी बांध परियोजना और पंचेश्वर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट के लिए साढ़े सात करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। भारत सरकार ने इस परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए यह राशि आवंटित की है। यह राशि नेपाली रुपये में करीब बारह करोड़ है।

विज्ञापन


बजट के अध्ययन के बाद हिमालय टाइम्स ने खबर दी है कि पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना को भारत और नेपाल सामूहिक रूप से तैयार करेंगे। साथ ही यह भी तय किया गया है कि सप्तकोशी बांध परियोजना और सबकोशी डायवर्जन प्रोजेक्ट की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा। इसके साथ ही बजट में सनकोशी मरीन डायवर्जन प्रोजेक्ट के बारे में भी चर्चा की गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि बाढ़ से होने वाली तबाही से बचने और इसे कम करने के लिए इन परियोजनाओं को पूरा करने से दोनों देशों के तमाम हिस्सों को फायदा होगा। इस बारे में बीते दिसंबर में दोनों देशों के उच्चाधिकारियों की बैठक में तय किया गया था कि दिसंबर 2020 तक इसके बारे में विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना की डीपीआर भारतीय कंपनी वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज ने तैयार की है। अब इसे दोनों देशों को पूरी तरह अध्ययन करके अंतिम रूप देना है।

गौरतलब है कि भारत, नेपाल को पनबिजली परियोजनाओं में खासी मदद करता आया है। हाल के समय में नेपाल में चीन की मदद से चल रही परियोजनाएं बहुत कामयाब नहीं हो पाई तो भारत इसमें नेपाल का सहयोग कर रहा है। इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में भी मजबूती आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed