फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will give evidence to ICJ of Jadhav kidnapping from Iran

जाधव के ईरान से अगवा होने के भारत आईसीजे को देगा सबूत

Thu, 01 Jun 2017 05:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 01 Jun 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
India will give evidence to ICJ of Jadhav kidnapping from Iran

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा मामले में भारत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) की सुनवाई में पूरी तैयारी के साथ जाएगा। इस दौरान भारत आईसीजे को जाधव के उस दौरान ईरान में होने और उनके व्यापार के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन


भारत की योजना पिछली सुनवाई में आईसीजे की ओर से दिए गए आदेशों का पाकिस्तान द्वारा पालन न किए जाने को भी जोरशोर से उठाने की है। गौरतलब है कि जाधव मामले की अगली सुनवाई 8 जून को होगी।
विज्ञापन


इस मुकदमे से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भारत ने पहली सुनवाई में जाधव का ईरान से अपहरण होने का दावा किया था। अगली सुनवाई में भारत इस संबंध में कई तथ्य अंतरराष्ट्रीय अदालत के समक्ष रखेगा। इस दौरान जाधव के ईरान में व्यवसाय और गिरफ्तारी की घोषणा के कुछ दिन पहले तक उनके ईरान में होने की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त अधिकारी ने बताया कि पहली सुनवाई में आईसीजे ने वियना संधि के अनुरूप पाकिस्तान को कहा था कि वह भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच दे। चूंकि पाकिस्तान ने इस आदेश के बावजूद राजनयिक पहुंच नहीं दी है। ऐसी स्थिति में भारत आईसीजे के समक्ष पाकिस्तान के रवैये पर भी सवाल खड़ा करेगा।

भारत यह भी बताएगा कि आईसीजे के आदेश के बावजूद न तो पाकिस्तान ने जाधव तक राजनयिक पहुंच दी और न ही जाधव से जुड़े मामले की कानूनी प्रक्रिया के बारे में कुछ बताया।


यहां तक कि कई कोशिशों के बावजूद जाधव की मां को भी वीजा उपलब्ध नहीं कराया। गौरतलब है कि पहली सुनवाई में आईसीजे ने माना था कि जाधव फांसी मामले में पाकिस्तान ने वियना समझौते का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed