फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will get first rafale jet fighter plane in next two months, all 36 aircraft in two years

अगले दो महीने में भारत को मिलेगा पहला राफेल विमान, दो साल में मिल जाएंगे सभी 36 विमान

Fri, 05 Jul 2019 08:34 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
India will get first rafale jet fighter plane in next two months, all 36 aircraft in two years
राफेल विमान
भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने कहा कि दो महीने में भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएगा, जो बिल्कुल समय पर होगा। अगले दो सालों में भारतीय वायुसेना को सभी 36 राफेल विमान की डिलीवरी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


भोपाल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम से इतर वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि इस साल सितंबर में पहला राफेल भारत पहुंच जाएगा, जिससे भारतीय वायुसेना की क्षमता में काफी इजाफा होगा। राफेल एक बेहतरीन विमान है। भारत को इसको चुनने पर हम खुद को सम्मानित महसूस करते हैं। 
विज्ञापन


राफेल विमान सौदे को लेकर हुए विवाद पर जिगलर ने कहा कि मुझे विवाद में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम नतीजे में विश्वास करते हैं और सच यह है कि अगले दो महीने में राफेल भारत आ जाएगा। मुझे इस पर गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और फ्रांस की साझेदारी के सवाल पर जिगलर ने कहा कि यह एक रणनीतिक साझेदारी है। यह सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों, रक्षा, अंतरिक्ष सहयोग व अन्य अहम मुद्दों पर आधारित है। आर्थिक मोर्चे पर भी यह साझेदारी मजबूत हो रही है और ज्यादा फ्रांसीसी निवेश भारत आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed