फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will blaze with global warming: Delhi and Mumbai will heat up by five degrees in six decades

चिंता की बात : ग्लोबल वार्मिंग से धधकेगा भारत, छह दशक में पांच डिग्री तक गर्म हो जाएंगे दिल्ली-मुंबई

Sat, 14 May 2022 06:36 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 14 May 2022 06:36 AM IST
सार

तापमान में तेज वृद्धि का मतलब है कि भारत को अधिक लंबे समय तक अभूतपूर्व लू और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह से कृषि और वन्यजीवों से लेकर जनजीवन तक को अपूरणीय क्षति होगी। ग्रीनपीस इंडिया के अभियान प्रबंधक अविनाश चंचल का कहना है कि लू सार्वजनिक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। तेज गर्म हवाएं पारिस्थितिक तंत्र को भी खतरे में डालती हैं।

विज्ञापन
India will blaze with global warming: Delhi and Mumbai will heat up by five degrees in six decades
गर्मी का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंटरगवर्नमेंटल पैनल फॉर क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की छठी आकलन रिपोर्ट के मुताबिक अगर समय रहते कार्बन-डाई-ऑक्साइड व ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह 2050 तक बढ़कर दोगुना हो जाएगा। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी, जिससे समुद्रों का स्तर बढ़ने से एक तरफ तटवर्ती शहरों के डूबने का खतरा बढ़ेगा, दूसरी तरफ मैदानी शहरों में गर्म हवाएं शोले बरसाएंगी।

विज्ञापन


ग्रीनपीस इंडिया ने देश में लू चलने और तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है, जिससे दिल्ली-मुंबई का औसत वार्षिक तापमान आगामी छह दशक में पांच डिग्री तक बढ़ जाएगा। 1995 से 2014 की अवधि में दिल्ली का जून के अधिकतम तापमान का औसत 41.93 डिग्री रहा है, जो 2080 से 99 की अवधि में बढ़कर 45.97 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जो 48.19 डिग्री तक जा सकता है। मुंबई का औसत वार्षिक तापमान 1995-2014 की अवधि के 39.17 डिग्री की तुलना में पांच डिग्री बढ़कर 43.35 डिग्री हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी शहरों में बढ़ेगी मुसीबत
तटवर्ती शहरों की तुलना में मैदानी शहरों में उच्च तापमान के कारण लू का खतरा ज्यादा होता है। दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर और कोलकाता जैसे शहर आने वाले दिनों में इससे गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। इन शहरों में रहने वाला कमजोर वर्ग इस संकट के सबसे भयावह पक्ष का सामना करेगा। शहरी गरीब, बाहरी श्रमिकों, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जोखिम ज्यादा होगा।


जनजीवन से जंगल तक सब पर होगा असर
तापमान में तेज वृद्धि का मतलब है कि भारत को अधिक लंबे समय तक अभूतपूर्व लू और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह से कृषि और वन्यजीवों से लेकर जनजीवन तक को अपूरणीय क्षति होगी। ग्रीनपीस इंडिया के अभियान प्रबंधक अविनाश चंचल का कहना है कि लू सार्वजनिक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। तेज गर्म हवाएं पारिस्थितिक तंत्र को भी खतरे में डालती हैं।

सही दिशा मालूम, पर आगे बढ़ने से कतरा रही दुनिया
अविनाश चंचल कहते हैं कि यह बेदह अफसोस की बात है कि इस तरह के चरम मौसम की घटनाओं के सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन से जुड़े होने के पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत होने के बावजूद पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन को रोकने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे खतरे में वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed