{"_id":"627a2ad7856d0c420a1f47a1","slug":"india-will-become-drone-hub-ministry-of-civil-aviation-assembles-with-niti-aayog-scindia-said-pms-resolve-will-be-fulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बनेगा ड्रोन लीडर: नागरिक विमानन मंत्रालय नीति आयोग के साथ जुटा, सिंधिया बोले- पूरा होगा पीएम का संकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बनेगा ड्रोन लीडर: नागरिक विमानन मंत्रालय नीति आयोग के साथ जुटा, सिंधिया बोले- पूरा होगा पीएम का संकल्प
Tue, 10 May 2022 02:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 May 2022 02:35 PM IST
सार
सिंधिया ने कहा कि हम तीन चरणों में आगे बढ़ रहे हैं। पहला चरण है नीति। हम नीतियों को शीघ्रता से लागू कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत 2030 तक दुनिया में ड्रोन हब का लीडर बनेगा। हम इस क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेंगे। इस संबंध में हमारा मंत्रालय नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के साथ रणनीति बना रहा है।
सिंधिया ने कहा कि हम तीन चरणों में आगे बढ़ रहे हैं। पहला चरण है नीति। हम नीतियों को शीघ्रता से लागू कर रहे हैं। दूसरा है प्रोत्साहन। इस दिशा में हमने पीएलआई योजना लागू की है, जिससे उत्पादन व इससे जुड़े सर्विस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। तीसरा चरण है मांग पैदा करना। इस कार्य में 12 मंत्रालयों की सेवाएं ली गई हैं। वे ड्रोन की मांग बढ़ाने के उपाय कर रहे हैं।
एक लाख ड्रोन पायलटों की होगी जरूरत : सिंधिया
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत को आने वाले वर्षों में करीब एक लाख ड्रोन पायलटों की जरूरत होगी। सिंधिया ने नीति आयोग के एक कार्यक्रम में कहा कि 12 मंत्रालय ड्रोन सेवाओं की मांग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम ड्रोन क्षेत्र को तीन ‘पहियों’ पर आगे ले जाएंगे। पहला नीति, जिसका हम तेजी से क्रियान्वयन कर रहे हैं। दूसरा प्रोत्साहन और तीसरा पहिया घरेलू मांग पैदा करना है।