फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will also organize Cyber Safety Day

भारत में भी मनेगा 'साइबर सेफ्टी-डे', पीएम मोदी के सामने डीजी-आईजी सम्मेलन में आया आइडिया

Wed, 26 Dec 2018 11:24 PM IST
गौरव द्विवेदी जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 26 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
India will also organize Cyber Safety Day
- फोटो : pexels.com

साइबर अपराधों के लगातार बढ़ते ग्राफ से चिंतित दुनिया के तमाम देश कुछ न कुछ कदम उठा रहे हैं। अनेक देशों ने 'साइबर सुरक्षा' के विषय को स्कूल-कालेजों और आम जन तक पहुंचाने के लिए 'सेफर इंटरनेट-डे' मनाना शुरू कर दिया है। भारत में भी अब इस ओर सोचा जा रहा है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह गुजरात में डीजी-आईजी के वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के दौरान यह आइडिया सामने आया कि भारत में भी 'साइबर सेफ्टी-डे' मनाया जाए। दुनिया के दूसरे देशों में पांच फरवरी को 'सेफर इंटरनेट-डे' आयोजित किया जाता है। सम्मेलन में यह आइडिया गोवा के डीजीपी डॉ. मुक्तेश चंद्र ने दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि दुनिया के 140 देशों ने मिलकर साइबर सेफ्टी पर सोचना शुरू किया है। अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली और फ्रांस आदि देश हर साल पांच फरवरी को 'सेफर इंटरनेट-डे' (एसआईडी) आयोजित कर रहे हैं। इसमें यूरोपियन यूनियन (ईयू) के 28 देश भी सक्रिय तौर पर भाग ले रहे हैं। एसआईडी से जुड़े देशों में लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देने के लिए सेफर इंटरनेट सेंटर खोले गए हैं। इसके अलावा ईयू के 34 देशों शिक्षा मंत्री और 'इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ इंटरनेट हॉटलाइंस' मिलकर इस विषय को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'क्रिएट, कनेक्ट एंड शेयर रेस्पेक्ट : ए बेटर इंटरनेट स्टार्ट विद यू'

इस साल का थीम 'क्रिएट, कनेक्ट एंड शेयर रेस्पेक्ट : ए बेटर इंटरनेट स्टार्ट विद यू' रखा गया है। इस अभियान में बच्चे, अभिभावक और टीचर शामिल हैं। इसके तहत सालभर जागरूकता कैंपेन शुरू किया जाता है। ब्रिटेन में इस साल एक सर्वे भी किया गया है, जिसमें 1700 संगठनों ने भाग लिया है। इसके जरिए साइबर सुरक्षा को लेकर 45 फीसदी युवाओं तक पहुंच बनाई गई है।

अब इसी तर्ज पर भारत में भी साइबर सुरक्षा को लेकर काम शुरू होगा। डॉ. मुक्तेश चंद्र का कहना है कि जैसे दूसरे देशों में सेफर इंटरनेट-डे' मनाया जा रहा है, वैसे ही अपने देश में भी अब साइबर सेफ्टी-डे आयोजित किया जा सकता है। हालांकि सरकार पहले से ही इस अपराध को लेकर चिंतित है, लेकिन अभी तक यह आम जन की समझ से परे है। जानकारी के अभाव में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और दूसरे साइबर अपराध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर स्कूल और कालेज में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यह आइडिया सभी को पसंद आया है। उम्मीद है कि जल्द ही भारत में भी जन-जन तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने के लिए साइबर सेफ्टी-डे मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed