फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Weather Report Today 22 November, Snowfall, Temperature Of Delhi Will Drop Due To Northern Winds

Weather Report: इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान

Tue, 22 Nov 2022 09:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Nov 2022 09:44 AM IST
सार

वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
India Weather Report Today 22 November, Snowfall, Temperature Of Delhi Will Drop Due To Northern Winds
ठंड से बचते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई हिस्सों में सर्दी नवंबर महीने से ही डराने लगी है। सुबह उठने के बाद लोगों को घर से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। इस बर्फबारी का असर कश्मीर से लेकर यूपी तक देखने को मिल रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, मप्र समेत समूचे उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल में सुबह व शाम के समय धुंध भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


कई शहरों में गिरा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है वहीं अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 28 सेल्सियस डिग्री है। हिमाचल की राजधानी शिमला की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस है।  बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस है। 
विज्ञापन


कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर में ऐसे कई इलाके हैं, जहां तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि हवा की दिशा इस समय उत्तर पश्चिमी चल रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी दिख रहा हैं, जिसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बारिश के आसार
वहीं, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल  के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कड़कने और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।  फिलहाल, यूपी-बिहार समेत उत्तर-पूर्व के राज्यों में बारिश के असार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed