{"_id":"5eeeabaa8ebc3e42bc5b316c","slug":"india-was-also-taken-captive-chinese-soldiers-general-vk-singh-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने भी बंदी बनाए थे चीन के सैनिक, जनरल वीके सिंह ने किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने भी बंदी बनाए थे चीन के सैनिक, जनरल वीके सिंह ने किया खुलासा
Sun, 21 Jun 2020 06:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह
- फोटो : pti
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शनिवार को खुलासा किया कि भारत ने भी चीनी सैनिकों को बंदी बनाया था और दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैनिक लौटाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चीन के दोगुने सैनिक मारे गए थे। जनरल वीके सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि झड़प के दौरान इसी तरह हमने भी चीनी सैनिकों को दबोचा था और बाद में उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। उसने 1962 के युद्ध में भी संख्या नहीं बताई थी और इस बार भी वह हताहतों की संख्या नहीं बताएगा। जनरल सिंह ने गूगल मैप की मदद से बताया गलवां घाटी में भारत के पास जो इलाका था, वो आज भी हमारे पास ही है। स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गलवां घाटी में दोनों सेनाओं के विवाद की जड़ पेट्रोल प्वाइंट-14 है, जिस पर हमारा नियंत्रण है। घाटी के एक हिस्से पर और चीन 1962 से बैठा है।
विज्ञापन