फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india vs west indies match and other important news on amar ujala .com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Sat, 27 Oct 2018 05:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies match and other important news on amar ujala .com

सीवीसी-सीबीआई की कोई दिवाली नहीं, पूर्व जज की निगरानी में जांच कराना महज एक अपवाद: सुप्रीम कोर्ट   

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने जहां एक ओर आलोक वर्मा के खिलाफ जारी सीवीसी की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके पटनायक की निगरानी में कराने का निर्णय लेते हुए निष्पक्षता लाने के कोशिश की है वहीं दूसरी तरह यह भी साफ किया कि उसका यह निर्णय सरकार के किसी संस्था के कामकाज पर सवालिया निशान खड़ा करना कतई नहीं है। 

पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन


अयोग्यता के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अन्नाद्रमुक के 18 विधायक

अन्नाद्रमुक के बागी नेता टीटीवी दिनाकरन गुट के 18 अयोग्य विधायकों ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मद्रास हाई कोर्ट ने इन विधायकों की अयोग्यता को बरकरार रखते हुए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर पी. धनपाल के फैसले को सही बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े पूरी खबर


INDvWI: टाई से बेचैन टीम इंडिया, तीसरे वन-डे में विंडीज को हराने बनाया 'खास प्लान'

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टाई के नतीजे से वेस्टइंडीज टीम का मनोबल बढ़ा होगा। पहले दो मैचों में गेंदबाजी भारत की कमजोर कड़ी रही है लेकिन शनिवार को यहां होने वाले तीसरे मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय खेमा गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की ओर निहार रहा होगा। 

पढ़े पूरी खबर

सबरीमाला: अयप्पा भक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर केरल हाईकोर्ट की राज्य सरकार को चेतावनी

केरल हाईकोर्ट ने कथित हिंसक प्रदर्शन में शामिल भगवान अयप्पा के भक्तों पर जारी राज्य सरकार की कार्रवाई पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। हाईकोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी निर्दोष की गिरफ्तारी होती है तो इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पढ़े पूरी खबर

श्रीलंका में सत्ता परिर्वतन, विक्रमसिंघे बर्खास्त, पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे बने प्रधानमंत्री

लंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने एक नाटकीय घटनाक्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के पद पर वापसी की। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने उन्हें शपद दिलाई। प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे का शपथ ग्रहण समारोह जब मीडिया और टीवी चैनलों पर दिखाया गया तो सभी हैरान रह गए।

पढ़े पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed