फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Vietnam Trade growing stronger, said Minister Counsellor Do Thanh Hai

India-Vietnam Trade: भारत और वियतनाम के बीच मजबूत हो रहा व्यापार, दो थान बोले- लक्ष्यों को और बढ़ाने की जरूरत

Tue, 13 Sep 2022 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Sep 2022 08:09 AM IST
सार

भारत में वियतनाम दूतावास के उप प्रमुख व मंत्री सलाहकार दो थान हाई ने कहा, हमारे पास सीधे समुद्री संपर्क भी है। ऐसे में हमें अपने लक्ष्यों को और बढ़ाना चाहिए। 

विज्ञापन
India-Vietnam Trade growing stronger, said Minister Counsellor Do Thanh Hai
दो थान हाई - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में वियतनाम मिशन के उप प्रमुख व मंत्री सलाहकार दो थान हाई ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की अपील की है। भारत और पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पर एक सत्र के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, भारत और वियतनाम के बीच व्यापार मजबूत हो रहा है। मजबूत कनेक्टिविटी ने दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन


इस बीच उन्होंने  इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में विकास के साथ उच्च व्यापार लक्ष्य रखने की ओर इशारा किया। उन्होंने आगे कहा, दोनों देशों के बीच मजबूत कनेक्टिविटी से व्यापार को और बढ़ाया गया है। हमारे पास सीधे समुद्री संपर्क भी है। ऐसे में हमें अपने लक्ष्यों को और बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में म्यांमार के राजदूत मो क्वायव आंग ने कहा, भारत और म्यांमार के बीच अच्छे संबंध हैं और व्यापार और निवेश के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, हमारे मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं और हम एक लंबी सीमा साझा करते हैं। हम  एसोसिएशन ऑफ साइथईस्ट एशियन नेशन्स (ASEAN) कहा हिस्सा बनकर खुश हैं, क्योंकि यह भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक सेतु के रूप में काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed