फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India USA Foreign Ministry Semiconductor Supply increase Mission CEO Akash Tripathi

ITSI Fund: सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला बढ़ाने को भारत-अमेरिका में साझेदारी, अगले कुछ माह में पूरा होगा अध्ययन

Tue, 10 Sep 2024 05:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 05:19 AM IST
सार

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के सीईओ आकाश त्रिपाठी ने कहा, अमेरिका से साझेदारी बढ़ाने को हम आईटीएसआई कोष तक पहुंचने के लिए उनके साथ अध्ययन करेंगे। हम अगले कुछ माह में अध्ययन पूरा करेंगे।

विज्ञापन
India USA Foreign Ministry Semiconductor Supply increase Mission CEO Akash Tripathi
अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैम्पबेल - फोटो : ANI/X@DeputySecState

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा-नवाचार (आईटीएसआई) कोष के तहत वैश्विक सेमी कंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास-विविधता के अवसरों का पता लगाने के लिए भारत में सेमीकंडक्टर मिशन से साझेदारी कर रहा है। इसके लिए अमेरिका ने भारत में केंद्रीय आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के भारत सेमीकंडक्टर मिशन के साथ कदम आगे बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 वर्ष पूर्व चिप्स अधिनियम पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला व दूरसंचार नेटवर्क विकास के लिए आईटीएसआई कोष बनाया। कार्यक्रम में आर्थिक-व्यावसायिक मामलों के ब्यूरो (ईबी) से व्यापार नीति-वार्ता के लिए अमेरिकी उप सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट गार्वरिक ने कहा, अमेरिकी विदेश मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा और नवाचार कोष के तहत भारत सरकार से यह साझेदारी कर रहा है। 
विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में, यूएस-इंडिया स्टेटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यूएस के उप विदेश मंत्री कर्ट कैम्पबेल बोलते नजर आए। कैम्पबेल ने कहा कि यूएस-इंडिया साझेदारी का विस्तार करना बाइडन-हैरिस प्रशासन में उनके द्वारा किए गए सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ माह में अध्ययन पूरा करेंगे
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के सीईओ आकाश त्रिपाठी ने कहा, अमेरिका से साझेदारी बढ़ाने को हम आईटीएसआई कोष तक पहुंचने के लिए उनके साथ अध्ययन करेंगे। हम अगले कुछ माह में अध्ययन पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed