{"_id":"6577347ccb8b63d359027338","slug":"india-usa-cbi-praveen-sood-fbi-chief-christopher-a-wray-meeting-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-USA: सीबीआई-एफबीआई निदेशकों की बैठक; अंतरराष्ट्रीय अपराध की चुनौतियों से मुकाबले में दोनों देश एक साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-USA: सीबीआई-एफबीआई निदेशकों की बैठक; अंतरराष्ट्रीय अपराध की चुनौतियों से मुकाबले में दोनों देश एक साथ
Mon, 11 Dec 2023 09:40 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 11 Dec 2023 09:40 PM IST
सार
अमेरिका और भारत के शीर्ष जांच अधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी (FBI) के निदेशकों ने अंतरराष्ट्रीय अपराधों के कारण मिलने वाली चुनौतियों पर मंथन किया।
विज्ञापन
सीबीआई और एफबीआई के प्रमुखों की मुलाकात, अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर बात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी (FBI) के निदेशक क्रिस्टोफर रे भारत दौरे पर हैं। उन्होंने सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद के साथ बैठक की। दोनों की बैठक के संबंध में सीबीआई ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी किया। सीबीआई ने बताया, एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर ए रे ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। दोनों देशों की शीर्ष जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने संगठित अपराध नेटवर्क के कारण मिलने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया।
सीबीआई ने कहा, संगठित अपराध नेटवर्क के अलावा सीबीआई और एफबीआई साइबर क्राइम, वित्तीय अपराध, रैंसमवेयर के खतरे, आर्थिक अपराधों और अंतरराष्ट्रीय अपराधों की चुनौतियों से दोनों देश सहमत हैं। बता दें कि एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीबीआई मुख्यालय के दौरे पर पहुंचे।
क्रिस्टोफर रे और प्रवीण सूद के बीच साक्ष्यों को साझा करने में तेजी लाने और अपराधियों और भगोड़ों को अदालत में पेश कर मामले के त्वरित निपटारे में करीबी सहायता की जरूरत पर भी चर्चा हुई। सीबीआई ने कहा, एफबीआई अकादमी, क्वांटिको और सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद के बीच सर्वोत्तम तकनीकों और कार्रवाई से जुड़े तरीकों का आदान-प्रदान करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान भारत और अमेरिका के बीच आपराधिक मामलों पर सूचनाओं के आदान-प्रदान को और मजबूत करने पर भी बात हुई। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में समन्वय को बेहतर बनाने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी की मदद से हो रहे अपराधों की जांच में इस्तेमाल की जा रही तकनीकी और विशेषज्ञता को साझा करने पर भी विस्तार से बातें हुईं।
एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान दोनों एजेंसियों के पुराने संबंध, सहयोगी भावना के लिए सीबीआई का आभार प्रकट किया। प्रवीण सूद ने एफबीआई निदेशक को यात्रा के लिए धन्यवाद दिया। सीबीआई के अनुसार, एफबीआई निदेशक की यात्रा अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग की भावना और दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने की दिशा में उठाए गए कदम का प्रतीक है। दोनों एजेंसियां भविष्य में भी बातचीत और सहयोग जारी रखने पर सहमत हुईं।