{"_id":"6931bac5d84b53358a070e69","slug":"india-us-trade-deal-trade-talks-with-us-this-special-team-of-trump-will-come-to-india-next-week-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade Deal:अमेरिका संग व्यापार वार्ता पर सामने आई बड़ी जानकारी, अगले हफ्ते भारत आएगी ट्रंप की ये खास टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trade Deal:अमेरिका संग व्यापार वार्ता पर सामने आई बड़ी जानकारी, अगले हफ्ते भारत आएगी ट्रंप की ये खास टीम
Thu, 04 Dec 2025 10:15 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:15 PM IST
सार
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस अंतिम चरण में पहुंचाने और पूरा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक खास टीम जल्द ही भारत का दौरा करेगी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI/Reuters
विस्तार
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ा जानकारी सामने आई है। सरकार के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के अधिकारियों का एक दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अगले सप्ताह भारत आ सकता है।
यह भी पढ़ें - Defence: 'तकनीक और रक्षा में रूस भारत का रणनीतिक साझेदार', रूसी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में बोले राजनाथ सिंह
अमेरिकी अधिकारियों की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये सभी भारत और अमेरिका समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार टीम के अगले सप्ताह आने की संभावना है। तारीखें तय की जा रही हैं और चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन
टैरिफ प्रतिबंध के बाद आएगी ट्रंप की टीम
अमेरिकी अधिकारियों की यह यात्रा रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारतीय माल पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त 25 प्रतिशत जुर्माना लगाए जाने के बाद दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले टीम ने 16 सितंबर को दौरा किया था। 22 सितंबर को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी व्यापार वार्ता के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अमेरिका का दौरा किया। उनके साथ मंत्रालय में तत्कालीन विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी थे। अग्रवाल अब भारत के वाणिज्य सचिव हैं।
दो मुद्दों पर भारत-अमेरिका के बीच बातचीत
भारत और अमेरिका दो समानांतर वार्ताएं कर रहे हैं - एक टैरिफ से निपटने के लिए रूपरेखा व्यापार समझौते पर और दूसरी व्यापक व्यापार समझौते पर। फरवरी में दोनों देशों के नेताओं ने अधिकारियों को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत करने का निर्देश दिया था। समझौते के पहले चरण को लेकर अब तक छह दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। इस समझौते का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 191 अरब अमेरिकी डॉलर से दोगुना से भी अधिक बढ़ाकर 2030 तक 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें - Politics: भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को बताया 'गैर-जिम्मेदाराना', प्रियंका बोलीं-...तो क्यों नहीं मिलने दे रहे
पीयूष गोयल ने मई की शुरुआत में वॉशिंगटन का दौरा किया था। उन्होंने वॉशिंगटन में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के साथ विचार-विमर्श किया था। अमेरिका 2024-25 में लगातार चौथे वर्ष भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहेगा, जिसका द्विपक्षीय व्यापार 131.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर (86.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात) होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन