फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, US sign first-ever cultural property agreement for retrieval of antique objects

India-US: भारत-अमेरिका के बीच सांस्कृतिक संपत्तियों के समझौते पर हस्ताक्षर, एक दूसरे को लौटाएंगे पौराणिक चीजें

Fri, 26 Jul 2024 09:04 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 26 Jul 2024 09:04 PM IST
सार

समझौते के तहत संस्कृति से जुड़ी संपत्तियों की अवैध तस्करी पर लगाम लगाई जाएगी। अमेरिका में भारत की 297 ऐतिहासिक वस्तुएं हैं, जिन्हें भारत में वापस लाया जाएगा। 1976 से अब तक भारत द्वारा अमेरिका से 358 प्राचीन वस्तुओं को वापस लाया गया है।

विज्ञापन
India, US sign first-ever cultural property agreement for retrieval of antique objects
गजेंद्र सिंह शेखावत और एरिक गार्सेटी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। समझौते के तहत संस्कृति से जुड़ी संपत्तियों की अवैध तस्करी पर लगाम लगाई जाएगी। इसके अलावा पौराणिक वस्तुओं को उनके मूल स्थान पर लौटाने को लेकर भी समझौता हुआ है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र चल रहा है। इस सत्र के इतर भारत के केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


केंद्रीय संसकृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह एक सामान्य समझौता है जिसके तहत, अमेरिका से भारत की पौराणिक वस्तुओं और ऐतिहासिक कलाकृतियों को स्वदेश लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका में भारत की 297 ऐतिहासिक वस्तुएं हैं , जिन्हें भारत में वापस लाया जाएगा। शेखावत ने कहा कि वर्ष 1976 से अब तक भारत द्वारा अमेरिका से 358 प्राचीन वस्तुओं को वापस लाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘यह समझौता हमारी संस्कृति से जुड़ी पौराणिक वस्तुओं की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हुआ है। इसके अलावा ऐतिहासिक वस्तुओं को उनके मूल स्थान पर वापस लौटाना भी इस समझौते की प्रमुख बात है।’ 
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने समझौते पर खुशी जताई
उधर, अमेरिकी दूतावास ने भी इस समझौते को लेकर खुशी जताई है। अमेरिकी दूतावास का कहना है कि इसके ही भारत, अमेरिका के उन 29 साझेदारों में शामिल हो गया है, जो आपस में सांस्कृतिक संपत्तियों को साझा करते हैं। अमेरिकी दूतावास ने कहा, ‘इस समझौते के तहत दो खास बातों का ध्यान रखा गया है। सबसे पहली बात यह कि यह भारतीयों को उनकी पौराणिक वस्तुएं लौटाई जाएंगीं। दूसरी बात यह कि इससे भारत दुनिया से भी जुड़ेगा।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


एरिक गार्सेटी ने भारत के लिए कही खास बात
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने यहां एक प्रमुख बात कही। उन्होंने कहा ‘भारत की संस्कृति को जानने का मतलब मानव जाति की संस्कृति से रूबरू होना है। अमेरिका के हर व्यक्ति और विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को इस संस्कृति को महसूस करना चाहिए, जिसका हम यहां जश्न मना रहे हैं।’इस दौरान बारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की मेजबानी के लिए भारत को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed