फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-US settle all six trade disputes pending at WTO

WTO: भारत-अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ में लंबित सभी व्यापार विवादों को सुलझाया; पीएम मोदी के दौरे के बाद एक और सफलता

Mon, 17 Jul 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Jul 2023 11:14 PM IST
सार

WTO: पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने इस बारे में प्रतिबद्धता जताई थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों ने सभी लंबित विवादों के समाधान के बारे में डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान निकाय (डीएसबी) को बता दिया है।
 

विज्ञापन
India-US settle all six trade disputes pending at WTO
india-us

विस्तार

भारत और अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में लंबित सभी छह व्यापार विवादों को पारस्परिक रूप से सुलझा लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने इस बारे में प्रतिबद्धता जताई थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों ने सभी लंबित विवादों के समाधान के बारे में डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान निकाय (डीएसबी) को बता दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूटीओ ने 28 अमेरिकी उत्पादों पर भारत के अतिरिक्त सीमा शुल्क लगाने से जुड़े विवादों में एक के संबंध में पहले ही सूचना जारी की है। अधिकारी ने कहा कि बाकी पांच विवादों के संबंध में भी डब्ल्यूटीओ सूचना जारी करेगा।

विज्ञापन

विश्व व्यापार संगठन की 17 जुलाई की सूचना के अनुसार, 'अमेरिका और भारत ने विवाद निपटान निकाय को बताया कि विवाद निपटान के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत विवाद के संबंध में पारस्परिक रूप से मामलों के समाधान पर पहुंच गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed