टैरिफ हटाएंगे ट्रंप?: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया फोन, ट्रुथ सोशल पर साझा की इंडिया गेट की तस्वीर
India-US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इसकी पुष्टि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की। अमेरिका की ओर से भारतीय सामानों पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बाद से दोनों देशों के संबंधों में तनाव के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने साझा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा - पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बात हुई है। बने रहे...!
U.S. Ambassador to India, Sergio Gor tweets, "President Trump just spoke with Prime Minister Modi..." pic.twitter.com/zJAil5h5Aiविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 2, 2026
ट्रंप ने इंडिया गेट की फोटो साझा कर कहा- यह भारत का खूबसूरत ट्रायम्फल आर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली स्थित इंडिया गेट की प्रशंसा करते हुए इसे भारत का खूबसूरत ट्रायम्फल आर्क (विजयसूचक मेहराब) बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इंडिया गेट की फोटो साझा करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे अमेरिका में भी ऐसा ही एक स्मारक बनाएंगे, जो दुनिया में सबसे भव्य होगा। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि दुनिया के 57 प्रमुख शहरों में ऐसे आर्क हैं, लेकिन वाशिंगटन में नहीं है। उन्होंने इसके निर्माण के लिए एक समिति गठित की है। ट्रंप ने कहा, हम सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं, इसलिए हमारा आर्क सबसे बड़ा और सुंदर होगा। बता दें कि 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध के 70,000 शहीद भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
टैरिफ के कारण दोनों देशों के संबंधों में तनाव
बता दें कि अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर तनाव चल रहा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच अहम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिकी ने पिछले साल रूस के भारत द्वारा तेल खरीद को लेकर टैरिफ लगा दिए थे। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव आ गया था। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले पीएम मोदी से बीते साल अक्तूबर में बातचीत की थी। ट्रंप ने पीएम मोदी को फ़ोन कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।
वेनेजुएला से तेल आयात को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
इसके अलावा, ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि भारत समेत कई देशों की ओर से वेनेजुएला से तेल आयात शुरू होने की उम्मीद है, जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार है। उन्होंने कहा कि यह कदम वेनेजुएला में हुए कानूनी सुधारों के बाद उठाया गया है। अमेरिका की सेना ने एक अभियान के बाद अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। जिसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया। इसके बाद से अमेरिका वेनेजुएला पर नियंत्रण रख रहा है और वेनेजुएला का तेल क्षेत्र निजी निवेश के लिए खोल दिया गया है।
जयशंकर का तीन दिवसीय वॉशिंगटन दौरा
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.